होलीमिलन! कमलनाथ-सोनिया में असली नेता कौन, दो गुटों में गाली-गुफ्तार

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
होलीमिलन! कमलनाथ-सोनिया में असली नेता कौन, दो गुटों में गाली-गुफ्तार

सचिन त्रिपाठी, सतना. विंध्य की कांग्रेस की गुटबाजी इस बार खुलकर सामने दिख गई। सतना में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेता आपस में भिड़ गए। विवाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नेता ना मानने से शुरू हुआ था। इस पर दोनों गुटों ने अपशब्दों की बौछार लगा दी। इतना ही नहीं, एक नेता ने थाने में शिकायत तक कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 



ये था मामला: 23 मार्च को सतना जिले के वेंकटेश मंदिर में कांग्रेस सेवादल की सतना शहर इकाई ने होली मिलन का कार्यक्रम रखा था। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने विजय रिझवानी ने पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर आभार व्यक्त किया। रिझवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह बात वहां मौजूद सतना शहर कांग्रेस के महामंत्री संदीप सिंह अरोड़ा को नागवार गुजरी। गुस्से में तमतमाए महामंत्री अरोरा खड़े हुए और पूर्व मुख्यमंत्री को गालियां देने शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में अरोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नेता मानने से भी इनकार करते नजर कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना नेता बता रहे हैं। 



अपनों की शिकायत: अपशब्दों के बौछार के बीच बात नहीं बनी तो नव नियुक्त पीसीसी सदस्य रिझवानी ने डायल 100 को फोन घुमा दिया। हालांकि, पुलिस नहीं आई। लिहाजा महामंत्री की बातों से नाराज रिझवानी ने सीएसपी महेंद्र सिंह से लिखित शिकायत कर दी। पत्र में रिझवानी ने महामंत्री अरोड़ा द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है।

 


सोनिया गांधी कमलनाथ Leadership होली मिलन सतना MP kamalnath Holi Milan satna Congress Workers Abuses मध्य प्रदेश गालियां नेतृत्व sonia gandhi कांग्रेस कार्यकर्ता