MP: जबलपुर में होने जा रहा है 'सांसद खेल महोत्सव',ये खेल प्रतियोगिताएं होंगी

author-image
एडिट
New Update
MP: जबलपुर में होने जा रहा है 'सांसद खेल महोत्सव',ये खेल प्रतियोगिताएं होंगी

जबलपुर. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर संसदीय (Jabalpur Parliamentary) क्षेत्र में 12 दिवसीय 'सांसद खेल महोत्सव' (MP Sports Festival) का आयोजन किया जा रहा है, जहां भारतीय खेलों के साथ पारम्परिक खेल (Sports) व क्रिकेट (Cricket) जैसे  खेलों का आयोजन किया जाएगा। जैसा कि हम सभी जानते है कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और हमारे देश के युवाओं के प्रेरणास्त्रोत रहे स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की जयंती यानि 12 जनवरी के दिन इस सांसद खेल महोत्सव का प्रारंभ  सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) के साथ किया जाएगा। योग की महत्वता पूरे विश्व ने मानी है, खासकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी (global epidemic) के समय में। इसका समापन सुभाष चन्द्र बोस (Subhash Chandra Bose) की जयंती 23 जनवरी पर दौड़ (मैरथॉन) के साथ किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से लोकसभा मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह (MP Rakesh Singh) ने दी।



12 से 23 जनवरी तक आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं : 12 दिवसीय इस खेल महोत्सव में चार तरह के आयोजन होंगे जिसमें सामूहिक प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धात्मक खेल, प्रदर्शन खेल व पारम्परिक खेल शामिल होंगे। खेल महोत्सव में सामूहिक प्रदर्शन होंगे, जिसकी शुरुआत 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार के साथ होगी। 13 जनवरी को परम्परागत खेलों का शुभारंभ होगा। व्यापक जनभागीदारी हेतु 14 जनवरी को पतंगबाजी एवं 18 जनवरी को साइकिलिंग का भी आयोजन किया जाएगा। 23 जनवरी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती के दिन समापन के अवसर पर मैराथन का आयोजन होगा।



ये खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी : प्रतियोगी खेलों में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती की स्पर्धायें आयोजित होंगी। प्रदर्शन खेलो में मलखंब, हॉकी, फुटबॉल, मुक्केबाजी आदि खेलों का आयोजन होगा। महोत्सव में पिट्टू, गिल्ली डंडा, कंचा, चीटी धप्प, भौंरा, रस्सी कूद जैसे खेलों को भी शामिल कर बच्चों और युवाओं को इसकी जानकारी दी जाएगी।



इन अतिथियों के शामिल होने की संभावना : सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने जिन अतिथियों का आगमन संभावित है। उनमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा, मप्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष  गोपाल सैनी एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री प्रसन्न हरदास के साथ ही खेल जगत से देश का गौरव बॉक्सिंग चैम्पियन पद्मश्री एमसी मैरीकॉम, कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड पदक विजेता बबीता फोगाट, ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर, मलखंब में द्रोणाचार्य अवार्डी योगेश मालवीय, बॉक्सिंग में ओलम्पिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन प्रमुख हैं।



इस मौके ये लोग उपस्थित रहे : पत्रकारवार्ता में विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहणी, सुशील तिवारी इंदु, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री विधायक नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,  पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह, पूर्व महापौर प्रभात साहू, स्वाति गोडबोले, पूर्व जिप अध्यक्ष मनोरमा पटेल, डॉ जितेंद्र जामदार, ओलंपिक संघ प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, क्रीड़ा भारती से भीष्म सिंह राजपूत उपस्थित थे।


Madhya Pradesh Swami Vivekananda MP Rakesh Singh Cricket Surya Namaskar Global Epidemic 'MP Sports Festival' Jabalpur Parliamentary Sports Subhash Chandra Bose