MP: थाईलैंड की जिस्मफरोशी इंदौर पहुंची, लड़के लिंग बदलवाकर बन गए लड़की

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
MP: थाईलैंड की जिस्मफरोशी इंदौर पहुंची, लड़के लिंग बदलवाकर बन गए लड़की

इंदौर. शहर के विजय नगर इलाके में चल रहे स्पा सेंटर से पकड़ाए सेक्स रैकेट (sex racket) में नया खुलासा हुआ है। थाईलैंड (thailand) की जो लड़कियां पकड़ाई हैं। उनमें से चार असल में लड़के थे। लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज) करवाकर वे लड़कियां बने थे। इनके पासपोर्ट से इसका पता चला है। पुलिस लड़कियों के पासपोर्ट की जानकारी जुटाने में जुटी है।





सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दरअसल विजय नगर स्थित शगुन आर्केड की दूसरी मंजिल पर एटम्स सैलून एंड क्लीनिक स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। 18 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था। इनमें 10 लड़कियां और 8 लड़के थे। स्पा सेंटर संचालक संजय ने पुलिस को बताया था कि उसने एटम की फ्रेंचाइजी लेकर स्पा सेंटर का संचालन शुरू किया था। पुलिस को यहां थाईलैंड से लाईं गई लड़कियां मिली थीं। जांच के दौरान इनके पासपोर्ट किए थे। कुछ लड़कियों के पासपोर्ट में उनका लिंग (जेंडर) पुरुष लिखा है। इससे पुलिस भी हैरान हो गई। अब बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि थाईलैंड की सात लड़कियों में चार के पासपोर्ट जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि इस स्पा सेंटर में थाइलैंड से युवतियां बुलवाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। इससे पहले भी इसी जगह इसी स्पा में दबिश दी गई थी और देह व्यापार पकड़ा था।





पुलिस को क्यों नहीं लगी भनक : इस पूरे मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि क्या पुलिस की मिलीभगत से ही ये अनैतिक काम चल रहा था। क्योंकि जिस जगह कार्ऱवाई हुई है, वह थाने से कुछ ही दूरी पर है। टीआई और स्टाफ चौराहे पर अक्सर नजर आते हैं। कुछ दिन पहले टीआई का इसी चौराहे पर व्यायाम करते हुए वीडियो भी सामने आया था। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने टीआई की चुस्ती पर उनकी प्रशंसा भी की थी। लेकिन इस मामले के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि थाने के पास ही चल रहे इस गोरखधंधे की पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी। कैसे विजय नगर पुलिस को पता नहीं चला और क्राइम ब्रांच व महिला पुलिस ने दबिश दी। 





दस माह पहले भी हुई थी कार्रवाई : इस मामले में नई जानकारी यह भी सामने आई है कि दस माह पहले इसी स्पा सेंटर (Spa Center) पर कार्रवाई हुई थी। जो दो विदेशी लड़कियां इस मामले में पकड़ाई थीं, वे जेल भी गई थीं। जेल से छूटने के बाद फिर से इस धंधे में आ गई। इनके पासपोर्ट पहले से ही कोर्ट में जमा हैं। इस कारण वे दोबारा अपने देश नहीं जा सकती थी। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पकड़ाई गई थाईलैंड की सात लड़कियों में से दो ऐसी भी हैं, जिनके पासपोर्ट कोर्ट में जमा हैं। इनके खिलाफ विजयनगर और लसूड़िया में केस दर्ज थे। अन्य लड़कियों के पासपोर्ट भी पुलिस ने गुरुवार रात जब्त किए, देर रात तक कार्रवाई चलती रही। थाईलैंड की लड़कियों के वीजा की भी जांच की जा रही है। पुलिस पता कर रही है कि वे आखिर बिना वीजा के भारत कैसे आईं।



इंदौर Indore Sex racket prostitution सेक्स रैकेट देह व्यापार spa center स्पा सेंटर Thailand थाईलैंड लिंग परिवर्तन Sex Change सेक्स चेंज