MP: कर्मचारी संघ की तल्खी- महंगाई भत्ता ना देकर सरकार ने 3 महीने में 1680 करोड़ बचाए

author-image
एडिट
New Update
MP: कर्मचारी संघ की तल्खी- महंगाई भत्ता ना देकर सरकार ने 3 महीने में 1680 करोड़ बचाए

भोपाल. मध्य प्रदेश सचिवालय, मंत्रालय का कर्मचारी संघ शिवराज सरकार से नाराज है। कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि पाई पाई देंगे, लेकिन कर्मचारी इसी पाई पाई के लिए मोहताज है। केंद्र सरकार समेत कई राज्यों की सरकार ने अपने कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 28% महंगाई भत्ता (dearness allowance- DA) दे दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश शासन मे कार्यरत लाखों कर्मचारियों को जुलाई 2019 से 12% महंगाई भत्ता मिल रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल, तेल, दालें, अनाज सभी चीजें महंगी हो रही है, इसके बावजूद कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा।

16% दें DA

पटेल ने ये भी कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के कर्मचारियों ने शासन का सहयोग किया। अब मध्य प्रदेश शासन को भी तुरंत 16% महंगाई भत्ता देना चाहिए। सरकार ने केंद्र के समान महंगाई ना देकर 3 महीने में करीब 1680 करोड़ बचा लिए हैं। 

employees union महंगाई भत्ता ना बढ़ाने को लेकर नाराज मध्य प्रदेश सरकार से कर्मचारी संघ नाराज not giving 3 months 1680 crores strife MP the government Dearness Allowance The Sootr