खेत के बोर में गिरा बच्चा, 30 फीट की गहराई पर फंसा, गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाई 

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
खेत के बोर में गिरा बच्चा, 30 फीट की गहराई पर फंसा, गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाई 

उमरिया (राजर्षि मिश्रा). यहां के बड़छड गांव में बच्चा खेत में खुदे बोर (Boring) के गड्ढे में 4 साल का गौरव गिर गया| बोर के गड्ढे की गहराई करीब 200 फीट बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्चा करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है | 



यह है मामला: ताजा मामला उमरिया (Umaria) की अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बड़छड का है| यहां संतोष दुबे अपने खेत में काम करने गए थे, उनके साथ गौरव भी था। खेल-खेल में गौरव खेत में खुदे बोर में गिर गया। घटना 24 फरवरी सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है| बच्चा बोर में गिरा तो खेत में भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा बच्चे के बचाने की हरसंभव मदद की जा रही है।



रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव समेत स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बच्चा ठीक रहे, इसके लिए गड्ढे में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी मौके पर पहुंच कर गौरव को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) शुरू किया है| जेसीबी मशीन से खेत में एक अन्य जगह गड्ढा खोदा जा रहा है, ताकि बच्चे को निकाला जा सके। 


आईएएस संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर Rescue IAS Sanjeev Shrivastava Child Fell collector MP मध्य प्रदेश police जेसीबी बचाव पुलिस बच्चा गिरा jcb बोरवेल borewell