MP में दूसरी डोज को लेकर सख्ती: टीका नहीं लगवाया तो 7 जिलों में क्या होगा, जानें नियम

author-image
एडिट
New Update
MP में दूसरी डोज को लेकर सख्ती: टीका नहीं लगवाया तो 7 जिलों में क्या होगा, जानें नियम

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के दूसरे डोज (Second Dose) के लिए प्रशासन ने सख्ती अख्तियार की है। पहला डोज (5.02 करोड़) लगाने के बाद आधे लोगों ने ही दूसरा डोज (2.5 करोड़) लिया है। लोग सेकंड डोज लगवाएं, लिहाजा एडमिनिस्ट्रेशन ने नए आइडियाज तलाशे हैं। जानें मध्यप्रदेश के लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए क्या-क्या हो रहा है...

1. रतलाम: सेव नहीं मिलेगा

रतलामी सेव पूरे देश में मशहूर है। यहां अफसरों ने कहा कि अगर दूसरा डोज नहीं लगवाया तो रतलामी सेव नहीं मिलेगा। सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही सेव मिलेगा। जिसने एक भी डोज नहीं लगवाया, उन्हें तो दुकान में चढ़ने की भी इजाजत मिलेगी या नहीं, यह देखना बाकी है। यह जिम्मा रतलाम के सेव कारोबारियों को सौंपा गया है कि वे सर्टिफिकेट देखकर ही बेचें।

2. इंदौर: बगीचे में टहलने पर भी रोक

इंदौर के लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज तेजी से लगावाया, लेकिन दूसरे डोज में प्रशासन को पसीना बहाना पड़ा है। यहां 30 लाख में से नौ लाख लोग दूसरे डोज से दूर हैं। ऐसे लोगों की जू और पार्क में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। लोग बसों में सफर भी नहीं कर सकते। 1 दिसंबर से तो यह होगा कि बिल्डर और ठेकेदार उन्हीं मजदूरों को काम देंगे, जिन्होंने दोनों डोज लगवाए हों। शॉपिंग मॉल में एंट्री में आनाकानी शुरू हो गई है।

3. उज्जैन: होटल में रुकने पर रोक

उज्जैन में किसी भी दुकान में सामान नहीं देने का ऐलान कर दिया गया है। होटल, लॉज और धर्मशाला में भी एंट्री नहीं मिलेगी। नियमानुसार कार्रवाई का दावा है, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

4. भोपाल: घर-घर दस्तक अभियान की तैयारी

भोपाल में 4 लाख 20 हजार लोगों को दूसरी डोज लगनी है। अब प्रशासन रोको-टोको और घर-घर दस्तक अभियान तेजी से शुरू करने की रणनीति बना रहा है। रोको-टोको अभियान में दूध, राशन, दुकानदार, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, चौराहे पर खड़े होकर लोगों से वैक्सीन लगाने के बारे में पूछा जाएगा। वहीं, दूसरा घर-घर दस्तक अभियान भी चलाने की तैयारी है। घर-घर जाकर लोगों से वैक्सीन लगाने के संबंध में जानकारी ली जाएगी। इन दोनों अभियान में तेजी लाई जाएगी। भोपाल में कॉल लगाने के बावजूद लोग वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे। भोपाल में वैक्सीनेशन को लेकर कोई सख्ती नहीं की गई है।

अन्य जिलों में भी सख्ती

होशंगाबाद, बुरहानपुर में बगैर दोनों डोज लिए राशन नहीं ले सकेंगे। कम्पलीट वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट जरूरी है। उधर, ग्वालियर में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाई गई है। शादियों में मेहमानों का डबल डोज जरूरी है तो नगर निगम क्षेत्र में आने के लिए दोनों डोज लगवाना जाना जरूरी होगा। राशन भी नहीं दिया जा रहा। गुना में सरकारी दुकानों से राशन के साथ पेट्रोल-डीजल और मॉल से सामान नहीं मिलेगा। 

MP मध्य प्रदेश The Sootr administration प्रशासन Vaccination वैक्सीनेशन New rules Second Dose strict दूसरा डोज सख्त नए नियम बनाए