Bhopal: गर्मी से राहत नहीं, 10 दिन और झेलनी होगी तपिश, कई जगह पारा 45 डिग्री पार

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
Bhopal: गर्मी से राहत नहीं, 10 दिन और झेलनी होगी तपिश, कई जगह पारा 45 डिग्री पार

Bhopal. मध्यप्रदेश की जनता को गर्मी से राहत ही नहीं मिल रही है। सूरज के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। गर्मी से लोग एक बार फिर बेहाल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 10 दिन तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 10 दिन तक बारिश के आसार नहीं है और इन दिनों प्रदेश नौतपा से ज्यादा तपेगा। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में पारा और ऊपर जाएगा।





ग्वालियर-नौगांव सबसे गर्म



मध्य प्रदेश में चटक धूप के साथ पारा तेजी से चढ़ने लगा है। शनिवार को ग्वालियर और नौगांव सबसे गर्म रहा। ग्वालियर में दिन का पारा 46.2 पर पहुंच गया, जबकि नौगांव में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जबलपुर में पारा 43.4 डिग्री सेल्सियर रहा. इंदौर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ग्वालियर में अगले कुछ दिन पारा 45 डिग्री के आसपास ही रहेगा। अगले तीन दिन शहरवासियों को लू का भी सामना करना पड़ सकता है।





चार बड़े शहरों का तापमान



रविवार 8.30 बजे राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर का 31, ग्वालियर का 36 और जबलपुर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है, केरल में मानसून समय पर पहुंच गया हो, लेकिन इसके आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसके कारण मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी पर ब्रेक लग गया है। जिसके चलते गर्मी बढ़ गई है।


गर्मी की लहर Madhya Pradesh Khajuraho summer heat wave MP weather अरब सागर मानसून मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश मौसम arab sagar Monsoon खजुराहो गर्मी