नौतपा में दिन में गर्मी तो रात को राहत, ग्वालियर में पारा 42 डिग्री पार

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
नौतपा में दिन में गर्मी तो रात को राहत, ग्वालियर में पारा 42 डिग्री पार

Bhopal. मध्यप्रदेश में नौतपा के पांचवें दिन यानी रविवार को धूप में तेजी देखी गई। वहीं शनिवार को भी सूरज के तेवर तीखे रहे। हालांकि, शाम होते ही कई इलाकों में बादल छा गए, बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल गई। जबलपुर के कई इलाकों में तेज हवा से कई पेड़ गिर गए और टीन के शेड उड़ गए। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून आ चुका है। भोपाल में 15 जून के बाद मानसून आ सकता है।









ग्वालियर सबसे गर्म, पारा 42.6 डिग्री





प्रदेश में नौतपा के चौथे दिन शनिवार को सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर का अधिकतम तापमान 37.4, न्यूनतम 25.4 डिग्री, जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.1, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री और ग्वालियर का अधिकतम तापमान 41.5, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, दमोह में एक मिलीमीटर बारिश हुई।









कई जगह हवा के साथ बारिश की संभावना





रविवार सुबह 9.30 बजे ही राजधानी भोपाल का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री, जबलपुर का 32 डिग्री और ग्वालियर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पूरे प्रदेश में दिन का पारा बढ़ने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी मध्यप्रदेश में वातावरण में नमी बरकरार रहने से बादल बने रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।



बारिश मध्य प्रदेश Maihar रोपवे श्रद्धालु Panna Rain Madhya Pradesh प्री मॉनसून मैहर आंधी-तूफान pre monsoon pilgrims Thunderstorm Ropeway पन्ना