BHOPAL: आज भोपाल सहित कई जिलों में होगी बारिश ! जानिए मौसम का ताजा हाल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
BHOPAL: आज भोपाल सहित कई जिलों में होगी बारिश ! जानिए मौसम का ताजा हाल

Bhopal. रविवार को भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। शनिवार की सुबह कई जिलों में बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और पारा नीचे आ गया। आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक धार में 21, रीवा में पांच, उमरिया में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।





कहां कितना रहा तापमान



शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, राजगढ़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, इंदौर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।





चार बड़े शहरों का तापमान



रविवार सुबह 9 बजे राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर का 34 और जबलपुर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर का पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून को मध्य प्रदेश के 80 प्रतिशत क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद मानसून पांच दिन से रूका हुआ है। वातावरण में नमी कम होने से गर्मी बढ़ गई है। रविवार से भोपाल सहित प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की एक्टिविटी में तेजी आने की संभावना है।





MP में 6 मौसम प्रणालियों का असर



झारखंड पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी मध्यप्रदेश से होकर विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन छह मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी आने के कारण मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 3 दिन तक बादल तो छाएंगे। 28-29 जून तक मानसून शुरू हो जाएगा।


बारिश ग्वालियर में बारिश एमपी में बारिश की संभावना rain alert mp Monsoon Update in MP एमपी में मानसून MP Weather update मानसून Rain Possibility In MP mp weather alert Mp news in hindi MP weather report एमपी हिंदी न्यूज भोपाल लेटेस्ट न्यूज Bhopal Latest News