MP Weather: बादल छाएंगे, पचमढ़ी में पारा 8° तक चढ़ा, कुछ दिनों में बारिश के आसार

author-image
एडिट
New Update
MP Weather: बादल छाएंगे, पचमढ़ी में पारा 8° तक चढ़ा, कुछ दिनों में बारिश के आसार

भोपाल. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। मिनिमम टेम्परेचर में कमी के चलते बढ़ी ठंड से लोगों को राहत मिली है। अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत रहेगी। बादल छाने से पारा बढ़ेगा। एक-दो दिन में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, इसके बाद फिर ठंड जोर पकड़ेगी। पचमढ़ी में 24 घंटे में रात का तापमान 8 डिग्री तक ऊपर आया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो और नौगांव में 7 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 26 दिसंबर को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आएगा। इसका प्रभाव प्रदेश पर भी पड़ेगा। लिहाजा 26 दिसंबर से ही मध्य प्रदेश में बादल छाएंगे। जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बादल छाए रहेंगे। अगले दिनों में कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से उत्तर भारत के आसपास एक Western Disturbance सक्रिय हुआ है। 28 दिसंबर को शहडोल संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

खरगोन सबसे गर्म

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खजुराहो, नौगांव में 7 डिग्री, ग्वालियर में 7.4°, दतिया में 8.9°, रायसेन में 9.5°, मंडला में 9.4°, रीवा में 7.4°, उमरिया में 8.8°, टीकमगढ़ में 9.8° डिग्री मिनिमम टेम्परेचर दर्ज किया गया। भोपाल में रात का तापमान 10.7° तो दिन का तापमान 26.9° दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 25.2° तो न्यूनतम तापमान 12.3° डिग्री पर रहा। खरगोन सबसे गर्म रहा, यहां दिन का तापमान 31 डिग्री रहा। 

बारिश के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 27 से 29 दिसंबर 2021 के दौरान मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। 30 दिसंबर के बाद मौसम साफ होने की  संभावना है, जिसकी वजह से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

MP The Sootr मध्य प्रदेश में मौसम Relief बारिश weather गिरावट Cold ठंड Cloudy rain likely बादल छाए पारा