MP: फर्जी सूची के आधार पर बांट दिए यूथ कांग्रेस कोटे के टिकट, जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा- मेरे लेटर हेड का हुआ दुरुपयोग

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
MP: फर्जी सूची के आधार पर बांट दिए यूथ कांग्रेस कोटे के टिकट, जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा- मेरे लेटर हेड का हुआ दुरुपयोग

शिवाषीश तिवारी, Bhopal. यूथ कांग्रेस को नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) में कोई खास तवज्जो नहीं मिल रही। इस बात से युवा कांग्रेसी (youth congress) काफी नाराज हैं। गुस्सा इतना अधिक है कि युवा कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ ही नारेबाजी कर दी। 19 जून को यूथ कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने यूथ को टिकट नहीं दी। यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता सिर्फ डंडे खाने, जेल जाने और प्रदर्शन के लिए नहीं है। भोपाल में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव सहित हुजूर, नरेला, गोविंदपुरा, भोपाल मध्य, भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभाओं से यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्षों ने पार्षद के लिए दावेदारी जताई थी, लेकिन इनमें से किसी को भी कांग्रेस ने टिकट नहीं दी। इससे नाराज कार्यकर्ता पीसीसी के बाहर धरने पर बैठ गए। नरेंद्र यादव ने कहा कि 12 आवेदन दिए थे, एक को भी टिकट नहीं दिया। युवा कांग्रेस के इन आरोपों को झूठा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक लिस्ट जारी की गई, जिसमें कहा गया कि ये उम्मीदवार युवा कांग्रेस की सिफारिश पर बनाए गए।





कांग्रेस





कांग्रेस का दावा और हकीकत 





युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय द्वारा अनौपचारिक तरीके से एक पत्र सार्वजनिक किया गया। ये पत्र भोपाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लेटर हेड पर है। इसमें जिला युवा कांग्रेस द्वारा कुछ नाम संगठन (organization) को दिए गए थे, निकाय चुनाव में उम्मीदवार बनाने के लिए। इन नामों की बात करें तो पहला नाम अमित शर्मा का हैं, जिन्हें युवा कांग्रेस के कोटे से उम्मीवार बनाया गया। लेकिन वे वार्ड 33 से पार्षद हैं और वह यूथ कांग्रेस की निर्धारित उम्र को पार कर चुके हैं। दूसरा नाम प्रियंका अनिल मिश्रा का है। वह भोपाल कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा की बहू हैं। तीसरा नाम मनीष यादव का है। मनीष यादव पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। उनके माता-पिता और पत्नी भी पार्षद हैं। वह युवा कांग्रेस के सदस्य भी नहीं हैं। महेंद्र परिमार को वार्ड क्रमांक-54 से टिकट मिला है। वह पूर्व में भी पार्षद रहे हैं। इसी प्रकार के और नाम हैं। इन सब का सीधा संबंध युवा कांग्रेस से नहीं है।





युवा कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप





द सूत्र के संवाददाता अंकुश मौर्य ने भोपाल के युवा कांग्रेस अध्यक्ष  नरेंद्र कुमार यादव से बात की। उन्होंने बताया कि मैंने किसी को पत्र नहीं लिखा था। मेरे लेटर हेड का दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस ने जो लेटर वायरल करवाया है, उस पर मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं। हमने युवा कांग्रेस के लिए टिकट मांगे थे, जो नहीं दिए गए।



भोपाल Bhopal टिकट Youth Congress urban body elections नगरीय निकाय चुनाव organization संगठन Ticket narendra kumar yadav युवा कांग्रेसी नरेंद्र कुमार यादव