MP उपचुनाव: BJP के चारों प्रत्याशी तय, खंडवा से ज्ञानेश्वर तो जोबट से सुलोचना को टिकट

author-image
एडिट
New Update
MP उपचुनाव: BJP के चारों प्रत्याशी तय, खंडवा से ज्ञानेश्वर तो जोबट से सुलोचना को टिकट

भोपाल. मध्य प्रदेश की एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने भी उम्मीदवार तय कर दिए। खंडवा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल प्रत्याशी होंगे। रैगांव (सतना) से प्रतिमा बागरी, जोबट (अलीराजपुर) से सुलोचना रावत और पृथ्वीपुर (टीकमगढ़) से शिशुपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।उपचुनाव के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। कांग्रेस ने चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए हैं। बीजेपी कैंडिडेट्स के नाम 6 अक्टूबर आधी रात को फाइनल किए गए। इनकी औपचारिक घोषणा 7 अक्टूबर को हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दोपहर 1 बजे खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटिल के नामाकंन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे।

खंडवा के लिए 4 नामों का पैनल था, ज्ञानेश्वर पर सहमति

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि खंडवा लोकसभा सीट पर दो नामों पर भी सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में पैनल में ज्ञानेश्वर पाटिल, राजपाल सिंह तोमर, हर्ष सिंह चौहान और अर्चना चिटनिस का नाम दिया गया था। प्रदेश संगठन इस सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहता था। ऐसे में ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम फाइनल किया गया।

पृथ्वीपुर से भी दो नाम थे

पृथ्वीपुर से शिशुपाल सिंह यादव और गणेशीलाल नायक का नाम पैनल में भेजा गया था। दिल्ली से शिशुपाल के नाम पर दिल्ली में मुहर लगी। इसी तरह रैगांव से जिला महामंत्री प्रतिमा पाटिल को टिकट दिया गया। यहां से पुष्पराज बागरी भी टिकट की कतार में थे, पर नाकाम रहे। जोबट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं सुलोचना रावत को उम्मीदवारी मिली।

टिकट ऐलान में कांग्रेस ने बाजी मारी

कांग्रेस ने चारों सीटों पर पहले ही टिकट का ऐलान कर दिया था। खंडवा लोकसभा सीट से राजनारायण सिंह, रैगांव से कल्पना वर्मा, जोबट से महेश पटेल और पृथ्वीपुर से पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र को टिकट दिया गया है। बृजेंद्र का कोरोना से निधन हो गया था।

मध्य प्रदेश खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल को उतारा बीजेपी ने किया टिकटों का ऐलान 4 candidates decided उपचुनाव सुलोचना रावत BJP Sulochana Rawat Madhya Pradesh The Sootr जोबट Jobat Gyaneshwar Patil Khandwa by-election
Advertisment