MP कैबिनेट मीटिंग: तबादलों पर रोक, बाढ़ में मृतकों के परिजन को 4 लाख की राहत राशि

author-image
एडिट
New Update
MP कैबिनेट मीटिंग: तबादलों पर रोक, बाढ़ में मृतकों के परिजन को 4 लाख की राहत राशि

भोपाल. शुक्रवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की आपात बैठक हुई। बाढ़ के कारण हुई इस मीटिंग में शिवराज कैबिनेट ने कई अहम निर्णय लिए। सीएम ने कहा कि बाढ़ में मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने 15 अगस्त तक मध्यप्रदेश में तबादलों पर रोक लगा दी है। 15 अगस्त के बाद तबादलों पर सरकार फैसला करेगी। सरकार ने बाढ़ के कारण तबादलों पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

तबादले रोकने का निर्णय

मीटिंग में सीएम ने कहा कि सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से रोके जा रहे हैं। जो हो चुके हैं, बस वही अभी रहेंगे। बचे हुए तबादलों के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। मीटिंग में इस पर मंत्रियों ने कहा कि ट्रांफसर सूची रूकी हुई है। सीएम ने मंत्रियों को निर्देश दिए कि अभी 15 अगस्त तक रूको। इसके बाद ट्रांसफर पर फैसला करेंगे।  

बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता

सीएम ने बाढ़ में मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपए की राहत राशि का ऐलान किया है। इससे पहले केंद्र ने बाढ़ में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी। प्रदेश में अब तक बाढ़ से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सीएम ने कहा कि जिन लोगों के मकान गिर गए है। उनकों मकान के किराए के लिए 6-6 हजार रूपए दिया जाएगा। 

mp cabinet राहत राशि FLOOD ban on transfers meeting केंद्र की घोषणा relief amount of 4 lakhs मुआवज़ा transfer
Advertisment