लता की जन्मस्थली इंदौर में MP सरकार सिंगर शैलेंद्र को लता मंगेशकर अवॉर्ड देगी, गायक बोले- देर से ही सही, पर मिल गया

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
लता की जन्मस्थली इंदौर में MP सरकार सिंगर शैलेंद्र को लता मंगेशकर अवॉर्ड देगी, गायक बोले- देर से ही सही, पर मिल गया

INDORE. आज यानी 28 सितंबर को लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी है। उनके इस खास दिन पर मध्य प्रदेश सरकार बॉलीवुड सिंगर शैलेंद्र सिंहशैलेंद्र सिंह और संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को उनकी जन्मस्थली इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित करेगी। शैलेंद्र को 2019 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान मिलेगा। जबकि आनंद और मिलिंद को 2020 के लिए इस अवार्ड से नवाजा जाएगा। लता मंगेशकर सम्मान समारोह का आयोजन दो साल बाद किया जा रहा है। दो साल कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया था।  



शैलेन्द्र ने लता के साथ गाया था पहला गाना



शैलेंद्र ने लता के साथ भी गाने गाए है। यहां तक की उन्होंने लता मंगेशकर के साथ फिल्म बॉबी के तीन गानें गाए थे। शैलेंद्र ने अपने सिंग्गिग करियर में ज्यादा गाने नहीं गाए। लेकिन उन्होंने जितने भी गाए, उन सभी में तहलका मचा दिया। एक इंटरव्यू में शैलेंद्र ने कहा था कि मुझे ये अवार्ड 37 साल बाद मिल रहा है इस बात को उन्हें दुख है। उन्होंने बताया कि 38 साल पहले वो लता के साथ इंदौर एक शो करने के लिए गए थे। वहां पर एनाउंस किया गया था कि अगले साल से हम लता मंगेशकर अवार्ड शुरू कर रहे हैं। मुझे उसके 37 साल बाद यह मिल रहा है। अफसोस है कि मुझे ये इतने समय बाद मिल रहा है। शैलेंद्र का गाया हुआ फिल्म बॉबी का गाना झूठ बोले कौवा काटे गीतकार विट्ठलभाई पटेल ने लिखा था। इस गाने ने तहलका मचा दिया था।  



​​LATA



आनंद-मिलिंद का फिल्मी करियर



आनंद-मिलिंद संगीतकार चित्रगुप्त के बेटे हैं। दोनों ने अपनी शुरुआत हिंदी फिल्म कयामत से कयामत तक से की थी। उन्होंने अपने पिता के साथ भी कई हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों में संगीत दिया है। आनंद-मिलिंद की ये जोड़ी 200 से ज्यादा गाने गा चुके है। उनके ज्यादातर गाने सुपरहिट हुई थे। 



PIC



इसी साल हुआ था लता मंगेशकर का निधन



लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। 6 फरवरी 2022 को मुंबई में 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक कुशल रंगमंचीय गायक थे। दीनानाथ ने लता को तब से संगीत सिखाना शुरू किया, जब वे पांच साल की थी। उन्होंने कई लोकप्रिय गाने गाए। इसमें  ओ सजना बरखा बहार आई, आजा रे परदेसी,इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा,अल्ला तेरो नाम,एहसान तेरा होगा मुझ पर,ये समां समेत कई अन्य शामिल थे। 



इस साल शुरू हुआ ये अवार्ड



राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 1984 में शुरू किया गया था। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इसके अंतर्गत संगीत जगत से संबंधित हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। 




 


Lata Mangeshkar Award National Lata Mangeshkar Award organized in Indore जन्मस्थली इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर अवार्ड का आयोजन गायक शैलेंद्र सिंह को मिलेगा पुरस्कार लता मंगेशकर पुरस्कार Singer Shailendra Singh Will get award