खुशखबरी: MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी, 4000 से बढ़ाकर 6000 की

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
खुशखबरी: MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी, 4000 से बढ़ाकर 6000 की

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिवराज सरकार ने वर्तमान में चल रही एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पदों की संख्या 4000 से बढ़ाकर 6000 करने का फैसला लिया है। इस फैसले की जानकारी एमपी सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को दी। 





पदों की संख्या बढ़ाकर की 6 हजार: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 8 जनवरी से रोजाना दो-दो शिफ्टों में राज्य के 13 शहरों में जारी है। यह 17 फरवरी तक चलेगी। सरकार की ओर से बताया गया है कि कुल 12,72,305 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। सभी भर्तियां एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ( MPPEB ) के माध्‍यम से की जाएंगी।' 





— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 25, 2022





गणतंत्र दिवस पर कैदी होंगे रिहा: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर 215 कैदियों को भी राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इन बंदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। जिनमें 210 पुरुष और 5 महिला बंदी शामिल हैं।



मध्य प्रदेश mppeb MP भर्ती गृह मंत्री एमपी पद Recruitment नरोत्तम मिश्रा पुलिस कांस्टेबल police constable 6000 posts vacancy vacancy increased