सेक्स रैकेट में खुलासा: गिरफ्तार 10 थाई लड़कियों में से 4 ने सेक्स चेंज कराया था

author-image
एडिट
New Update
सेक्स रैकेट में खुलासा: गिरफ्तार 10 थाई लड़कियों में से 4 ने सेक्स चेंज कराया था

इंदौर. शहर के विजय नगर इलाके में चल रहे स्पा सेंटर (Spa Center) से पकड़ाए सेक्स रैकेट (Sex Racket) में नया खुलासा हुआ है। थाईलैंड की जो लड़कियां पकड़ाई हैं, उनमें से चार असल में लड़के थे। लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज) करवाकर वे लड़कियां बनीं थी। इनके पासपोर्ट से इसका पता चला है। पुलिस जांच कर रही है।





ये लोग पकड़ाए थे: स्पा सेंटर (Spa Center) पर थाईलैंड की 10 लड़कियों (Thailand Girls) से पकड़े गए 8 ग्राहकों में 3 खंडवा के खालवा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी (BJP Yuva Morcha Leader) हैं। सभी को 6 जनवरी को छापा मारकर सेक्स रैकेट में पकड़ा था। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ये नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी बताए जा रहे हैं। तीनों स्पा सेंटर में मसाज कराने थे, इस दौरान छापा पड़ा और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। सेक्स रैकेट में गिरफ्तार खालवा निवासी यह तीनों आरोपी कारोबारी हैं। तीनों शादीशुदा हैं। वरुण यादव और विवेक तिवारी दोनों किराना के थोक और फुटकर व्यवसायी हैं। अशोक सिंगला ढाबा चलाता है।





ऐसे हुई छापेमारी: विजय नगर स्थित शगुन आर्केड की दूसरी मंजिल पर एटम्स सैलून एंड क्लीनिक स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। 18 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था। इनमें 10 लड़कियां और 8 लड़के थे। स्पा सेंटर चलाने वाले संजय ने पुलिस को बताया था कि उसने एटम्स की फ्रेंचाइजी लेकर स्पा सेंटर शुरू किया था। 





Racket





पुलिस को यहां थाईलैंड से लाई गईं लड़कियां मिली थीं। जांच के दौरान इनके पासपोर्ट मिले। कुछ लड़कियों के पासपोर्ट में उनका लिंग (Gender) पुरुष लिखा है। इससे पुलिस भी हैरान हो गई। अब बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि थाईलैंड की 7 लड़कियों में से चार के पासपोर्ट जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि इस स्पा सेंटर में थाईलैंड से युवतियां बुलवाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। इससे पहले भी इसी जगह इसी स्पा में दबिश दी गई थी और जिस्मफरोशी पकड़ी थी।





विजय नगर पुलिस को क्यों नहीं लगी भनक?: मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि क्या पुलिस की मिलीभगत से ही ये काम चल रहा था। क्योंकि जिस जगह कार्रवाई हुई, वह थाने से कुछ ही दूरी पर है। टीआई और स्टाफ चौराहे पर अक्सर नजर आते हैं। कुछ दिन पहले टीआई का इसी चौराहे पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सामने आया था। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने टीआई की चुस्ती पर उनकी तारीफ भी की थी। बहरहाल, इस मामले के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि थाने के पास ही चल रहे इस गोरखधंधे की पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी? क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। 





पहले भी हुई थी कार्रवाई: एक नई जानकारी यह भी सामने आई है कि 10 महीने पहले माह पहले इसी स्पा सेंटर पर कार्रवाई हुई थी। जो दो विदेशी लड़कियां इस मामले में पकड़ाई थीं, वे जेल भी गई थीं। जेल से छूटने के बाद फिर से इस धंधे में आ गई। इनके पासपोर्ट पहले से ही कोर्ट में जमा हैं। इस कारण वे दोबारा अपने देश नहीं जा सकती थीं। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक, पकड़ाई गई थाईलैंड की 7 लड़कियों में से दो ऐसी भी हैं, जिनके पासपोर्ट कोर्ट में जमा हैं। इनके खिलाफ विजयनगर और लसूड़िया थाने में केस दर्ज थे। अन्य लड़कियों के पासपोर्ट भी पुलिस ने 6 जनवरी रात जब्त किए, देर रात तक कार्रवाई चलती रही। थाईलैंड की लड़कियों के वीजा की भी जांच की जा रही है। पुलिस पता कर रही है कि वे आखिर बिना वीजा के भारत कैसे आईं।



The Sootr Sex racket सेक्स रैकेट BJP Leader Khandwa खंडवा बीजेपी नेता Vijay Shah खुलासा exposed विजय शाह spa center स्पा सेंटर Thai Girls BJP Minister थाई लड़कियां बीजेपी के मंत्री