MP: भारत माता के माल्यार्पण के दौरान विवाद, ABVP ने NSUI के वर्कर्स को खदेड़ा

author-image
एडिट
New Update
MP: भारत माता के माल्यार्पण के दौरान विवाद, ABVP ने NSUI के वर्कर्स को खदेड़ा

खरगौन. यहां के पीजी कॉलेज कैंपस (Khargone college controversy) में युवा दिवस के नाम पर स्टूडेंट्स ही आपस में भिड़ गए। NSUI कार्यकर्ता 11 जनवरी को कैंपस में स्थित भारत माता की प्रतिमा का माल्यार्पण करने गए थे। इसी दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने NSUI के साथ विवाद कर उन्हें खदेड़ (NSUI and ABVP clash) दिया। जिसके बाद ABVP और NSUI के बीच जमकर विवाद हुआ। मामला इतना बिगड़ा कि कोतवाली पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।





NSUI का ये प्रोग्राम था: NSUI के कॉलेज परिसर अध्यक्ष नीलेश सागोरे ने बताया कि युवा दिवस पर गांधी जी को माल्यार्पण कर भारत माता को माल्यार्पण (Wreath to Bharat mata statue) करने जा रहे थे। तभी ABVP पदाधिकारियों ने अभद्रता और दुर्व्यवहार कर विवाद किया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। बता दें कि कॉलेज परिसर के सभागृह में ABVP कॉलेज स्टूडेंट के साथ एक आयोजन कर रही थी, जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियां चल रही थी। जिसके बाद हालात बिगड़े तो NSUI और ABVP कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। 





पहले भी हो चुका विवाद: NSUI पदाधिकारियों का कहना है कि ABVP संगठन से जुड़े आयोजन कॉलेज परिसर से बाहर होने चाहिए, लेकिन abvp कॉलेज परिसर के अंदर कार्यक्रम कर नियमों के खिलाफ काम करती है। उल्लेखनीय है कि पहले भी खेल परिसर में लोकार्पण के दौरान abvp द्वारा ऐसी ही हठधर्मी की वजह से उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan yadav) के सामने NSUI ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया था। जिसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री की नाराजगी के चलते कॉलेज प्राचार्य समेत दो अन्य प्रोफेसर्स का ट्रांसफर हुआ था। 







अरूण यादव ने माहौल गर्मा दिया







— Arun Subhash Yadav ???????? (@MPArunYadav) January 11, 2022





कांग्रेस के पूर्व पीसीसी चीफ अरूण यादव (Arun yadav on khargone issue) ने ट्वीट कर घटना पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि क्या अब मप्र में छात्र भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी नहीं कर सकते? घटना PG कॉलेज खरगौन की है, जहां nsui के छात्र माल्यार्पण करने गए तो कुछ असामाजिक तत्वों ने उनको माल्यार्पण करने से रोका साथ ही गाली गलौज कर मारपीट की। दोषियों को गिरफ्तार कर, कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।



Khargone college controversy NSUI Mohan Yadav कार्यकर्ताओं को खदेड़ा भारत माता को माल्यार्पण Arun yadav on khargone issue Wreath to Bharat mata statue NSUI and ABVP clash