एक महीने के अंदर जारी होंगे MPPSC की सभी परीक्षाओं के रिजल्ट, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने दिया लिखित आश्वासन

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
एक महीने के अंदर जारी होंगे MPPSC की सभी परीक्षाओं के रिजल्ट, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने दिया लिखित आश्वासन

INDORE. MPPSC के रिजल्ट का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। 1 महीने के अंदर MPPSC की सभी परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने लिखित में आश्वासन दिया है। इंदौर में MPPSC के रुके हुए रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने लिखित में 1 महीने के अंदर रुके हुए रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया।



एमपी पीएससी



1 महीने में जारी होंगे सभी रिजल्ट



डॉ. राजेश लाल मेहरा के लिखित आश्वासन के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग निर्धारित प्रकिया के मुताबिक रुके हुए परिणाम जारी करने का काम शुरू कर रहा है। कुछ दिनों के अंतराल से बारी-बारी से विभिन्न परिणाम जारी किए जाएंगे। लगभग 1 महीने में रुके हुए सभी रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।



पहले जारी होगा 2019 की परीक्षा का रिजल्ट



राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2019 का परिणाम प्राथमिकता से पहले जारी होगा। परिणाम के 3 महीने बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में राज्य सेवा परीक्षा-2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी जारी किया जाएगा।



राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 का रिजल्ट भी जल्द होगा जारी



राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 की मुख्य परीक्षा का परिणाम भी शीघ्र ही जारी किया जाएगा और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट 2023 तक दी है, उसके अनुसार भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


1 महीने में जारी होंगे रिजल्ट MP News mppsc result released within a month मध्यप्रदेश की खबरें एमपीपीएससी रिजल्ट मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग mppsc result
Advertisment