मध्यप्रदेश BJP के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया राजनीतिक अपराधी

author-image
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश BJP के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया राजनीतिक अपराधी

छतरपुर. मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा 27 मार्च को छतरपुर पहुंचे। वे बागेश्वर धाम में आयोजित हो रहे 251 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। महायज्ञ से निकलने के बाद वीडी शर्मा ने मीडिया से बात की है। उन्होंने एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।



राजनीतिक अपराधी बताया: दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि वह राजनीतिक अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के बारे में, क्रांतिकारियों के बारे में, सेना के बारे में और धर्म के बारे में आज से नहीं हमेशा से आक्रमण करने वाले व्यक्ति हैं। वह हमेशा देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होने वाले व्यक्ति हैं। शर्मा ने कहा कि मैंने राजनीतिक अपराधी इसलिए कहा है कि गुंडों को जो सजा मिलती है, माननीय अदालत ने उन्हें वह सजा दी है।



दिग्विजय पर गंभीर आरोप लगाए: उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने ऐसे अपराध में सजा दी है, जिसे गुंडागर्दी कहा जाता है। गुंडा शब्द कहे तो अच्छा नहीं रहेगा, फिर भी उनको राजनीतिक गुंडे के तौर पर सजा दी गई है। इस देश के लिए, प्रदेश की जनता के लिए संदेश है कि दिग्विजय सिंह किस तरह के राजनीतिक अपराधी हैं। 


Madhya Pradesh वीडी शर्मा Chhatarpur VD Sharma Digvijay Singh राजनीतिक अपराधी बीजेपी अध्यक्ष Political Criminal छतरपुर दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश BJP PRESIDENT