MP में कोरोना: 24 घंटे में 308 केस, सिंधिया के PA और कलेक्टर की पूरी फैमिली पॉजिटिव

author-image
एडिट
New Update
MP में कोरोना: 24 घंटे में 308 केस, सिंधिया के PA और कलेक्टर की पूरी फैमिली पॉजिटिव

भोपाल.



मध्य प्रदेश में कोरोना (Corona) ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में प्रदेश में 308 केस मिले। एक दिन पहले 221 केस आए थे। एक्टिव केस (Active Case) बढ़कर 1029 हो गए हैं। संक्रमितों में कलेक्टर, SDM और डॉक्टर भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के निजी सहायक (PA) भी पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट (Delta & Omicron Variant) के 50-50% केस हैं।



सबसे ज्यादा 137 संक्रमित इंदौर में ही मिले, जिनमें SDM अक्षय मरकाम भी हैं। यहां 1 मरीज की मौत भी हुई। 21 दिसंबर को भी दो मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण रेट बढ़कर 1.85 हो गया। नए संक्रमितों में 69 भोपाल से हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार, उनकी पत्नी और परिवार के दो अन्य सदस्य भी संक्रमित हैं। कलेक्टर की बेटी दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी।




— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 4, 2022



प्रमुख शहरों में ये स्थिति:



ग्वालियर में 25 संक्रमित मिले हैं। सिंधिया के PA और उनके बेटे पॉजिटिव आए हैं। नीदरलैंड्स में नौकरी करने वाले 42 साल का शख्स, पत्नी और 6 साल का बेटा संक्रमित मिले हैं। ये लोग 16 दिसंबर को ग्वालियर आए थे। वापस जाने के लिए उन्होंने अपना सैंपल दिया तो रिपोर्ट में तीनों संक्रमित पाए गए। जनकगंज डिस्पेंसरी के सीनियर डॉक्टर को खांसी, जुकाम और बुखार था। उन्होंने जांच कराई तो वे भी संक्रमित निकले। बीमार होने से पहले वे अस्पताल में मरीज देख रहे थे। ये डॉक्टर दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। जिला अस्पताल मुरार में पदस्थ 39 साल का कर्मचारी भी संक्रमित निकला।




  • जबलपुर में 21 नए संक्रमित मिले। सभी को हल्के लक्षण हैं। होम आईसोलेट हैं। संक्रमितों में तीन आंध्र प्रदेश, दो दिल्ली, एक मुंबई से लौटा है। 10 अन्य लोग अलग-अलग शहरों से आए हैं। नए संक्रमितों में पांच महिलाएं हैं और बाकी पुरुष हैं। संक्रमितों में सबसे कम उम्र 21 वर्षीय युवक की है। सबसे अधिक उम्र 62 वर्षीय बुजुर्ग की है। सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।


  • रतलाम में एक संक्रमित मिला। GRP 22 साल के युवक को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। एंटीजन टेस्ट में युवक पॉजिटिव मिला। 

  • उज्जैन में 9 केस हैं। चरक हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर संक्रमित मिली हैं। एक संक्रमित नोएडा से लौटा। शारजाह से मुंबई और फिर उज्जैन आए शख्स भी पॉजिटिव आए। 

  • सागर में भी 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यह मरीज 1 जनवरी को संक्रमित मिले कोरोना मरीजों की संपर्क में आए थे। मरीजों में 49 साल का शख्स निवासी पथरिया जाट, 17 साल की लड़की और लड़का, 19 साल की युवती ( तीनों अहमदनगर इलाके से हैं) और मोतीनगर की 42 साल की महिला शामिल हैं। पढ़िए, पूरी खबर

  • खंडवा में 4 केस आए हैं। संक्रमितों में 2 टीचर तो 5 और 6 साल के 2 बच्चे हैं। बच्चे नवकार नगर के हैं। परिवार के सदस्य पहले से संक्रमित हैं। 

  • शिवपुरी में 6 नए संक्रमित मिले हैं। एक मरीज मुंबई का रहने वाला इलेक्ट्रीशियन है। चार मरीज शिवपुरी और एक कोलारस का रहने वाला है। 



  • इंदौर-भोपाल में परिवारों में कोरोना: दोनों शहरों में अब तक 286 में से 66 केस (16 परिवारों से) आए हैं। इंदौर में 9 परिवारों के 39 लोग शामिल हैं। भोपाल के 7 परिवारों से 27 संक्रमित हैं। इसमें पति, पत्नी और बच्चे भी हैं।



    इंदौर में बढ़ सकती हैं पाबंदियां: इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने 3 जनवरी को कहा कि कोरोना के केस जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, वह खतरनाक है। हम और प्रतिबंध लगाएंगे। शादियों में गेस्ट की संख्या सीमित करेंगे। बड़े कार्यक्रम कोई न कराएं। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट लगातार मिलने के साथ ओमिक्रॉन भी तेजी से फैल रहा है। तबाही मचाने वाली दूसरी लहर डेल्टा ही लाया था। इस जानलेवा वैरिएंट के पेशेंट लगातार मिल रहे हैं।


    growing rapidly PA Family कोरोना केस पॉजिटिव Jyotiraditya Scindia Positive Madhya Pradesh corona cases मध्य प्रदेश में कोरोना बढ़ रहा कोरोना The Sootr संक्रमण infected Datia Collector