मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच सीपीए समिति की हुई बैठक, मांगों को लेकर देंगे धरना

author-image
Anjali Singh
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच सीपीए समिति की हुई बैठक, मांगों को लेकर देंगे धरना

Bhopal. मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच राजधानी परियोजना मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन कर धरना देने वाले है। कर्मचारी अपनी 5 सूत्रीय मांग और 4 महीने का लंबित वेतन की मांग कर रहे है। जिसे लेकर मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच राजधानी परियोजना वन मंडल समिति की बैठक हुई जिसमें प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। फिलहाल अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही वे राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर पहले चरण में अधीक्षण यंत्री प्रमुख सचिव और वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे और दूसरे चरण में राजधानी परियोजना मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन करके धरना देंगे।





222 कर्मचारियों का वेतन अटका



मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के कर्मचारियों का कहना है कि राजधानी परियोजना वन मंडल के 222 स्थाई कर्मियों का 2016 से सितंबर 2021 के बीच की गई कटौती और वसूली का एरियर और दैनिक श्रमिकों का 4 महीने का वेतन नहीं दिया गया है। नगरी प्रशासन विभाग और अधीक्षण यंत्री इस दिशा में कोई ठोस पहल और कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिससे कर्मचारियों में असंतोष हैं। सरकार ने 30 जून को सीपीए बंद करने के निर्देश दिए है। लेकिन कर्मचारियों और स्थाई कर्मियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।





लंबे समय से कर रहे मांग



राजधानी परियोजना में कर्मचारियों और स्थाई कर्मियों की मांग लंबे समय से लंबित हैं। और अधिकारी उनका निराकरण नहीं कर रहे हैं। जिसे लेकर मंच ने बैठक कर 5 सूत्रीय मांग की जिसमें




  • सीपीए वन मंडल को बंद करने से पहले सभी स्थाई कर्मियों को नियमित कर सविलियन किया जाए।


  • अक्टूबर 2016 से सितंबर 2021 के बीच गलत वेतन निर्धारण कर स्थाई कर्मियों की वेतन से कटौती और वसूली की गई राशि का एरियर भुगतान करने

  • वन मंडल के सभी स्थाई कर्मियों को वर्दी प्रदान करने।



  • आधुनिक परिचय पत्र बनाने के साथ नवीन वरिष्ठता सूची का प्रकाशन करने की मांग।


    Mp employees सीपीए विरोध protest Bhopal CPA राजधानी परियोजना वन बोर्ड समिति लंबित वेतन एमपी कर्मचारी Rajdhani Project Forest Board Committee pending salary