भोपाल. मध्य प्रदेश का रतलाम (Ratlam) शहर 100% वैक्सीनेशन (Vaccination) हो गया है। रतलाम ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला मध्य प्रदेश का पहला शहर (First City of MP) बन गया है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इसका ऐलान किया। सीएम ने ये भी कहा कि हमारी कोशिश है कि तीसरी लहर (Third Wave) आ ही नहीं पाए। रतलाम शहर में कुल 2 लाख 7 हजार मतदाता है। जिसके मुकाबले रतलाम शहर में 2 लाख 46 हजार लोगों को वैक्सीन का पहला डोज और 2 लाख 25 हजार लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जा चुके हैं।
इन 7 नियमों ने दिलाई उपलब्धि
- दुकान, मैरिज गार्डन, जनरल स्टोर, शादी-कार्यक्रमों में शामिल होने वालों का वैक्सीनेशन अनिवार्य किया।
वैक्सीनेशन देखने के बाद ही जिम, कोचिंग, फिल्म, होटल, बस-ऑटो में यात्रा, रेस्टोरेंट में जाने और टू-फोर चलाने और उसमें बैठने की अनुमति दी।
दुकान, शॉपिंग मॉल में बोर्ड लगाए- वैक्सीनेशन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
सरकारी अस्पताल के गेट पर टीम बैठा दी। दोनों डोज चैक करने के बाद ही एंट्री दी।
शहरभर में टीम घुमाई, जिसने घर-घर जाकर वैक्सीनेशन किया।
दूसरा डोज नहीं लगवाने वालों की लिस्ट बनाकर कॉन्टेक्ट किया।
सख्ती का असर ये हुआ कि नवंबर में तेजी से वैक्सीनेशन हुआ। 1 नवंबर तक शहर में 65% वैक्सीनेशन हुआ था, 41 दिन में 58 हजार 579 लोगों ने दूसरा डोज लगवा लिया।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
https://bit.ly/thesootrapp
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube