MP में रातें भी तपेंगी, भोपाल-इंदौर में न्यूनतम पारा मारेगा उबाल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
MP में रातें भी तपेंगी, भोपाल-इंदौर में न्यूनतम पारा मारेगा उबाल

BHOPAL. भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिन के बाद रात का पारा भी तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश में इस सीजन पहली बार रायसेन और जबलपुर में रात का पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। रायसेन में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, दतिया में 29.4 और जबलपुर में 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में भी रात का तापमान 28 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। भोपाल और इंदौर में भी रातें अब तपिश वाली होने लगी हैं। रात के तापमान में और बढ़त हो सकती है।



भोपाल में न्यूनतम तापमान 25.8 और इंदौर में 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। दिन का तापमान 45 के आसपास बना रहेगा, जबकि रात में यह 30 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ेगी। दो दिन बाद तापमान कुछ नीचे आ सकता है। पारा कहीं-कहीं दो डिग्री तक गिर सकता है।





19 शहरों में पारा 25 डिग्री पार



प्रदेश के 19 शहरों में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा चला गया है। प्रदेशभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला, नरसिंहपुर और उज्जैन में 23-23 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश भर में यह 23 डिग्री से अधिक ही रिकॉर्ड किया गया।





लू बचने की सख्त जरूरत



प्रदेश में कई शहरों में लू चल रही है। अगले दो दिन सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों और राजगढ़, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया और छिंदवाड़ा में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लोग सूरज के सीधे संपर्क में आने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर पर कपड़ा या टोपी लगाएं।


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश इंदौर Indore भोपाल Bhopal मौसम Rain बारिश weather meteorologist sunny धूप मौसम वैज्ञानिक