Bhopal: प्री मानसून की बारिश में भीगा मध्यप्रदेश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

author-image
Anjali Singh
एडिट
New Update
Bhopal: प्री मानसून की बारिश में भीगा मध्यप्रदेश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Bhopal. इस साल की पहली प्री-मानसून से भीगा मध्यप्रदेश में लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार (11 जून) को मालवा-निमाड़ के अधिकांश क्षेत्रों में प्री मानसून की बारिश हुई। खंडवा, खरगोन, धार, मंदसौर सहित इंदौर में अच्छी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं खंडवा में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई। इंदौर में रात 8 बजे बाद गरज-चमक के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों को तरबतर कर दिया। इससे लोगों को उमस से भी निजात मिली। 



कहां कितनी बारिश हुई 



बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है। मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आने लगी है, जिसके चलते गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगी हैं। शनिवार (11 जून) को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में 6, रायसेन में 2, खरगोन में 1, भोपाल में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सागर में बूंदाबांदी हुई। मध्यप्रदेश में 1 हफ्ते मानसून दस्तक दे सकता है। हवाओं में नमी बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है साथ ही बादल भी अब मध्यप्रदेश में मंडराने लगे है। दोपहर करीब तीन बजे 44 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। इस दौरान बैरागढ़ क्षेत्र में बौछारें भी पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिन में महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मानसून प्रवेश कर सकता है। एक सप्ताह में मानसून के पश्चिमी मध्य प्रदेश में दस्तक देने के भी आसार हैं।



कई जिलों को अभी भी बारिश की आस 



इसी बीच सबसे ज्यादा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, सीधी और राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 40.9, इंदौर में 38.1, जबलपुर में 41.3, बैतूल 38.7, धार में 38.5, खरगोन में 34.5, पचमढ़ी में 36.6, रायसेन में 38.0, उज्जैन में 39.5 और छिंदवाड़ा में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। धार में 23.5, पचमढ़ी में 23.6, छिंदवाड़ा में 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, खरगोन, विदिशा समेत कई जिलों में बारिश होने से दिन-रात का पारा लुढ़क गया है। मौसम वैज्ञानिक ने रविवार को इंदौर, भोपाल, रीवा, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। 13 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून की एक्टिविटी रहेगी, जबकि 15 जून के बाद मुख्य मानसून की प्रदेश में एंट्री की संभावना है।


मौसम विभाग मध्य प्रदेश weather Department pre monsoon madhyapradesh पूर्व मानसून heat relief thunder cloud गर्मी राहत गरज बादल