एक दिन में 40 क्विंटल चना बेच सकेंगे किसान, जानें क्या है MP सरकार का नया आदेश ?

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
एक दिन में 40 क्विंटल चना बेच सकेंगे किसान, जानें क्या है MP सरकार का नया आदेश ?

Bhopal. मध्यप्रदेश में चने की खेती करने वाले किसानों के लिए बेहद जरूरी और अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने खरीदी केंद्रों पर चना खरीदी की लिमिट बढ़ा दी है। अब किसान एक दिन में 40 क्विंटल चना बेच सकेंगे। पहले किसान एक दिन में 25 क्विंटल चना ही बेच सकते थे। मध्यप्रदेश सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है।




— TheSootr (@TheSootr) April 14, 2022



चना खरीदी की लिमिट बढ़ाई



मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा बताया कि पुराने आदेश को बदल दिया है। अब रबी वर्ष 2021-22 (विपणन वर्ष 2022-23) के तहत हर किसान रोज 40 क्विंटल चना बेच सकता है। किसानों की आय दोगुनी और चार गुना करने के लिए चना खरीदी की लिमिट को बढ़ाया गया है।



MP में इस साल रिकॉर्ड चना उत्पादन का अनुमान



मध्यप्रदेश में इस साल चने का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रबी सीजन 2021-22 में 114.27 लाख हेक्टेयर में चने की बुआई की गई थी, जिससे इस साल 13.12 मिलियन टन चने के उत्पादन का अनुमान है। ये एक रिकॉर्ड उत्पादन होगा। इस साल चने का समर्थन मूल्य 5 हजार 230 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।



मध्यप्रदेश के कई जिलों में होती है चने की खेती



मध्यप्रदेश के कई जिलों के किसान चने की खेती करते हैं। चना मध्यप्रदेश की एक महत्वपूर्ण फसलों में से एक है। मुख्य रूप से इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, मंदसौर, शाजापुर, जबलपुर, टीकमगढ़, सीहोर, देवास, विदिशा, रायसेन, बालाघाट, हरदा, नरसिंहपुर, गुना और रतलाम जिले के किसान बड़े पैमाने पर चने की खेती करते हैं। 


कृषि मंत्री कमल पटेल खेती की खबरें लिमिट बढ़ाई चना खरीदी लिमिट mp farmer bought gram increased limit gram MP Government मध्यप्रदेश की खबरें MP buying किसान Kamal Patel मध्यप्रदेश CM Shivraj MP News कृषि मध्यप्रदेश सरकार Farmer