MP सरकार दिग्विजय पर एक्शन ले सकती है, पूर्व CM ने अन्य जगह को खरगोन बताया था

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
MP सरकार दिग्विजय पर एक्शन ले सकती है, पूर्व CM ने अन्य जगह को खरगोन बताया था

Bhopal. मध्य प्रदेश में रामनवमीं पर खरगोन में भड़की हिंसा पर राजनीति भी तेज हो रही है। इसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया। दिग्विजय ने ट्वीट में जो फोटो लगाया, वो किसी और राज्य का था। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी सफाई दी। बाद में दिग्विजय ने इस फोटो को डिलीट कर दिया। अब सरकार दिग्विजय पर कार्रवाई का मन बना रही है।



गृह मंत्री ये बोले 



गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- दिग्विजय सिंह ने आज (12 अप्रैल) ट्वीट किया और भ्रम फैलाया। सवाल उसे डिलीट करने का नहीं है। सवाल यह है कि वह इस तरह के भ्रम फैलाते रहते हैं। मध्य प्रदेश को बदनाम करने की बात हो या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात हो, दिग्विजय सिंह जी ऐसा करते रहे हैं। पहले पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़ दिया था। अब ये बाहर की मस्जिद, जिसमें झंडा फहराया जा रहा है, उसे मध्य प्रदेश से जोड़कर दिखाया। इस मामले में एक्सपर्ट्स से राय ली जा रही है। वैधानिक कार्रवाई दिग्विजय सिंह पर हो सकती है, इस दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।




— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) April 12, 2022



दिग्विजय और बीजेपी आमने-सामने




Divijay

बाद में दिग्विजय सिंह ने ये फोटो डिलीट कर दिया।





— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 12, 2022




— VD Sharma (@vdsharmabjp) April 12, 2022


MP govt Rajya Sabha MP MP Home Minister मप्र गृहमंत्री Digvijay Singh खरगोन हिंसा राज्यसभा सांसद नरोत्तम मिश्रा दिग्विजय सिंह Khargone Violence Narottam Mishra मप्र सरकार