मौसम: MP समेत उत्तर भारत में अभी ठंड जारी रहेगी, यहां से आ रही हवा जिम्मेदार

author-image
एडिट
New Update
मौसम: MP समेत उत्तर भारत में अभी ठंड जारी रहेगी, यहां से आ रही हवा जिम्मेदार

उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड का दौर अगले कुछ दिन और जारी रहने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे, इसलिए कड़क धूप नहीं निकलने से ठंडक कायम रहेगी। वहीं मध्यप्रदेश में इस बार ठंड से राहत मिलते नहीं दिख रही है। प्रदेश के कुछ जगहों पर पारा ढाई डिग्री सेल्सियस चला गया। 



एमपी में अगले 6 दिन राहत मिल सकती है: भोपाल -इंदौर समेत पूरा प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है। अगले 24 घंटे तक कड़ाके की ठंड रहेगी। 29 जनवरी पाकिस्तान (पश्चिमी विक्षोभ) से एक और हवाओं का झोंका आएगा। इसके कारण छह दिन तक तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। रात का पारा 10 डिग्री और दिन का 24-25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।



एक बार फिर होगी बारिश: 29 जनवरी से ठंड से हल्की राहत रहेगी। यह 2 फरवरी तक मौसम में हल्की ठंड रहेगी, लेकिन इसके बाद फिर मौसम बदलेगा। बादल छाने से दिन में ठंड और बारिश होगी। बादलों के छंटते ही रात के तापमान गिर जाएगा।2 फरवरी से एक और सिस्टम प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इसका असर 2 से तीन दिन तक रहेगा। दिन में ठिठुरन बढ़ सकती है।



इसलिए पड़ रही कड़ाके की ठंड: अफगानिस्तान से पाकिस्तान से होते हुए हवाएं उत्तर की बर्फबारी के कारण ठंडी और नमी भरी हो जाती हैं। इससे मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। पहली बार मध्यप्रदेश में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। अभी तक इसका असर ग्वालियर-चंबल पर ज्यादा होता था, लेकिन इस साल इसका असर पूरे मध्यप्रदेश पर पड़ रहा है। हवाओं के लगातार आने के कारण ठंड का दौर खत्म नहीं हो पा रहा है।


Delhi weather Madhya Pradesh इंदौर MP Rain प्रदेश कांपा बर्फबारी कड़ाके की ठंड winter season Moist Winds Bay of Bengal weather Cold day भोपाल