महाकाल मंदिर: गर्भगृह में प्रवेश आज से शुरू, श्रद्धालुओं के लिए ये रहेंगे नियम

author-image
एडिट
New Update
महाकाल मंदिर: गर्भगृह में प्रवेश आज से शुरू, श्रद्धालुओं के लिए ये रहेंगे नियम

महाकालेश्वर मंदिर में 21 महीने बाद सोमवार से गर्भगृह में प्रवेश शुरू हो गया। पहले दिन सुबह 7.30 बजे की आरती में संघ के पूर्व संघचालक भैयाजी जोशी, महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़, पुजारी, पुरोहित सहित 15 श्रद्धालु मौजूद थे। सभी ने भगवान महाकाल का गर्म जल व दूध से अभिषेक कर पूजन किया।

श्रद्धालु सिर्फ जल अर्पित करेंगे 

श्रद्धालुओं को केवल जल अर्पित करने की ही अनुमति दी गई है, पूजन नहीं कर सकेंगे। भस्मारती में शामिल श्रद्धालुओं को आरती के समय गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के नियम वही रखे हैं गए हैं, जो कोविड गाइडलाइन के पहले से निर्धारित हैं। गर्भगृह में प्रवेश के लिए पुरुषों को धोती व सोला और महिलाओं के लिए साड़ी पहनना जरूरी है।1

500 रुपए में मिलेगी 2 लोगों को एंट्री

गर्फगृह में एंट्री के लिए 1500 रुपए की रसीद पर 2 श्रद्धालु, लघु रुद्र की रसीद पर 3 श्रद्धालु और महारुद्र की रसीद पर 5 श्रद्धालु जा सकेंगे। मंदिर गर्भगृह में किसी भी प्रकार का पूजन, अभिषेक, आरती तथा दूध, फूल-प्रसाद या किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु के मंदिर में जाने का समय भी तय किया गया है। यहां सुबह 6.15 से 7.15 तक, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जलाभिषेक तथा रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक 1500 रुपए की रसीद बनवाकर दर्शन कर सकेंगे।

open today garbhbrah mahakal mandir MAHAKAL