Maharashtra:कोरोना केसों में आई तेजी, 24 घंटे में आए 2922 केस, एक की हुई मौत

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
Maharashtra:कोरोना केसों में आई तेजी, 24 घंटे में आए 2922 केस,  एक की हुई मौत

Delhi. महाराष्ट्र में 10 जून की अपेक्षा 11 जून को कोरोना (corona) के मामलों में कमी आई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय (health ministry) के अनुसार राज्य में 11 जून को 2,922 नए केस आए हैं। वहीं कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। 11 जून को मुंबई में 1745 संक्रमित मिले। आपको बता दें कि 10 जून को  महाराष्ट्र में 3081 संक्रमित लोग मिले थे, जबकि मुंबई में 1956 केस आए थे। देश में महाराष्ट्र के साथ अन्य राज्यों में भी कोरोना का संकट बढ़ता नजर आ रहा है। यदि बात महाराष्ट्र की करें तो हफ्ते भर में नए मरीजों की संख्या तीनगुनी के करीब हो गई है।



कोरोना से एक की मौत 



स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 10 जून को राज्य में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। वहीं एक दिन में 1323 लोगों कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में रिवकरी रेट 97.96 फीसदी है। इन स्थितियों को देखते हुए लग रहा है कि मुंबई एक बार फिर हॉटस्पॉट (hotspot) बनने जा रहा है।



मुंबई की स्थिति गंभीर



मुंबई (mumbai) में कोरोना के बीते 24 घंटे में 1,745 नए केस मिले हैं और एक संक्रमित की मौत हो गई है। इस दौरान 888 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। मुंबई में कोरोना की रफ्तार इतनी तेजी से बढ़ी है कि कुछ ही सप्ताह में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर पांच गुना हो गई है। मुंबई में इस समय 10,047 एक्टिव केस हैं।



केंद्र सरकार ने किया अलर्ट 



देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि चार महीनों से संक्रमण कम हो रहा था, लेकिन बीते करीब 20 दिन में नए मामले बढ़ रहे हैं। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1% और डेली पॉजिटीविटी रेट 2% के पार चला गया है। उन्होंने बताया कि राज्यों को सलाह दी गई है कि वो कोविड टेस्टिंग में RTPCR की हिस्सेदारी बढ़ाएं। इसके साथ ही विदेश से आने वाले यात्रियों और लोकल क्लस्टर के सैंपल भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

 


health Ministry स्वास्थ्य मंत्रालय Corona कोविड वायरस मुंबई महाराष्ट्र हॉटस्पॉट Mumbai covid virus कोरोना maharashtra hotspot
Advertisment