सीहोर में मुख्य नगर पालिका कल्याण संघ की बैठक, नगर पालिका कर्मचारीयों को नहीं मिलती समय पर सैलरी

author-image
Kavi Chhoker
एडिट
New Update
सीहोर में मुख्य नगर पालिका कल्याण संघ की बैठक, नगर पालिका कर्मचारीयों को नहीं मिलती समय पर सैलरी

कवि छोकर, SEHORE. मुख्य नगर पालिका कल्याण संघ के गठन के बाद पहली साधारण सभा की बैठक नगर के क्रिसेंट ग्रीन में सम्पन्न हुई। इस साधारण सभा की बैठक में प्रदेश के 52 जिलों के ज्यादातर cmo मौजूद रहे। बैठक में सभी ने बारी-बारी से अपनी बात रखी। बैठक में एक राय से महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। संघ के महासचिव संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले सालों में हमारी गतिविधियां क्या होंगी और हमारी जायज मांगों के संबंध में हम शासन को अवगत कराएंगे।





नगर पालिका कर्मियों को समय पर नहीं मिलता वेतन





मुख्य समस्या नगर पालिका में कार्यरत कर्मियों की सैलरी को लेकर है। शासन के आदेशानुसार वेतन 5 तारीख तक मिल जाना चाहिए। लकिन शासन हमें सैलरी को चुंगी क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान 15 से 20 तारीख के बीच देता है। इस परिस्तिथि में हम इसे कैसे 5 तारीख तक कर्मियों का वेतन दे सकते हैं। इस तरह की कई और भी समस्याएं हैं, जिन्हें लेकर अतिशीघ्र ही संघ राज्य शासन को ज्ञापन सौंपेगा। 





महिला अध्यक्ष या पार्षद के पति नगर पालिका के कार्य में हस्तक्षेप ना करें- महासचिव





आज के समय में लगभग सभी नगर पालिका में निर्वाचित नगर परिषद का गठन हो गया है। अक्सर ये देखने में आया है कि नगर पालिका पार्षद या अध्यक्ष महिला निर्वाचित हुई है। हालांकि नगर पालिका के कार्य में हस्तक्षेप उनके पति करते हैं। इस सबंध में संघ शासन को अवगत कराएगा कि पार्षद या अध्यक्ष पति नगर पालिका के कार्यो में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें।



Main Municipal Welfare Association meeting General Secretary Sandeep Srivastava मुख्य नगर पालिका कल्याण संघ की बैठक महासचिव संदीप श्रीवास्तव