11 अप्रैल से होगा मराठी साहित्य समारोह, महाराष्ट्र के कवि और लेखक करेंगे शिरकत

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
11 अप्रैल से होगा मराठी साहित्य समारोह, महाराष्ट्र के कवि और लेखक करेंगे शिरकत

इंदौर. मराठी भाषा रक्षण समिति अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में पद्मभूषण तात्या साहेब सरवटे और राज कवि गोविंद राव झोकरकर की याद में इंदौर में 3 दिन का साहित्य समारोह आयोजित करेगी। संयोजक अनिल धड़वईवाले, विवेक भावसार के मुताबिक 11 से 13 अप्रैल तक प्रीतमलाल सभा गृह में होने वाले इस आयोजन में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मराठी कवि और लेखक हिस्सा लेंगे। इस दौरान अन्य आयोजन भी होंगे।



महाराष्ट्र की हस्तियां करेंगी शिरकत



मराठी साहित्य समारोह में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध कवि और लेखक शामिल होंगे। कवयित्री अंजली कुलकर्णी, जिन्हें शायरा परवीन साकिर पुरस्कार से नवाजा गया है, इसके साथ ही मराठी साहित्य के 25 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। मुंबई के पत्रकार और कवि गजानन तुपे और कवयित्री प्रितफुल गाडगिल भी शिरकत करेंगी।



रचनाकारों का सम्मान, आर्ट गैलरी और कवि सम्मेलन



11 अप्रैल को मराठी साहित्य समारोह में दो सालों में मराठी साहित्यकारों की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। ऐसे 40 रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। दुआ आर्ट गैलरी में दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी लगेगी। 12 अप्रैल को नामचीन गायक राजेंद्र गलगले मराठी गजल सम्राट स्वर्गीय सुरेश भट्ट की चुनिंदा गजलों की प्रस्तुति देंगे। 13 अप्रैल को सुबह मालवा मराठी साहित्यकारों का कवि सम्मेलन होगा।


महाराष्ट्र के कवि मराठी साहित्य समारोह Pritful Gadgil Gajanan Tupe Anjali Kulkarni writers poets Marathi literature festival. 11 April इंदौर MP लेखक maharashtra मध्यप्रदेश प्रितफुल गाडगिल Indore गजानन तुपे अंजली कुलकर्णी