MP के कई जिलों में दिखा उल्कापिंड ! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

author-image
एडिट
New Update
MP के कई जिलों में दिखा उल्कापिंड ! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोपाल. मध्यप्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम को आसमान में उल्कापिंड दिखाई दिया। आसमान से चमकती हुई रौशनी गिरती दिखी। जिसने भी इसे देखा वह हैरान रह गया। जानकारों का मानना है कि यह एक उल्कापिंड है, जो सामान्य तौर पर गिरते रहते हैं, यह पिंड आकार में बड़ा था इसलिए खुली आंखों से दिखाई दिया। शनिवार शाम 7.45 बजे के करीब आसमान में रोशनी दिखाई दी थी। बड़वानी, बड़वाह, भोपाल और धार जिले में इसे देखा गया।





सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल



शाम को करीब 40 सेकंड तक दिखे इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल से कैद कर लिया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। जिसके बाद वायरल सोशल मीडिया पोस्ट को देख किसी ने इसे उल्कापिंड बताया, तो किसी ने इसे रॉकेट कहा। कई लोगों के यह भी कमेंट आए कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एक मिसाइल भारत की ओर छोड़ी गई है।





आकार बड़ा होने से नजर आया उल्कापिंड



जानकारों का कहना है कि उल्कापिंड अक्सर टूटकर गिरते हैं और वायुमंडल में प्रवेश होते ही नष्ट हो जाते हैं। यह आकार में बड़ा उल्कापिंड था इसलिए इतना स्पष्ट दिखा। उल्कापिंड में हवा के घर्षण से आग लग जाती है और इसके टुकड़े हो जाते हैं। 99 प्रतिशत ये पिंड वायुमंडल में ही जल जाते हैं इसलिए सामान्य तौर पर दिखाई नहीं देते।





उल्कापिंड देख लोग रह गए हैरान



उल्कापिंड देखने के बाद एक व्यक्ति ने कहा कि आसमान में तेज रफ्तार से जाती हुई एक चमकीली वस्तु देखी। ये काफी लंबी थी, बिल्कुल रॉकेट की तरह दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे कोई प्लेन क्रैश होकर गिर रहा हो। इससे आ रही रोशनी बेहद तेज थी। हमने इस तरह की कोई चीज जिंदगी में पहली बार देखी। हम इसे करीब एक मिनट तक देखते रहे। इसके बाद ये अचानक गायब हो गई। ये बेहद हैरान करने वाला वाकया रहा।


पीईबी meteorite Meteorite seen in MP PEB एमपी में दिखा उल्कापिंड आसमान में दिखा उल्कापिंड CM Shivraj Singh Chouhan मध्य प्रदेश न्यूज Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एमपी लेटेस्ट न्यूज Mp latest news