मंत्री बोले- खरगोन दंगा संयोग नहीं, प्रयोग है, भारत गली-मोहल्ले में नहीं बंटेगा

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
मंत्री बोले- खरगोन दंगा संयोग नहीं, प्रयोग है, भारत गली-मोहल्ले में नहीं बंटेगा

खंडवा. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून की पैरवी की। गिरिराज सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत की आबादी का हिस्सा लगभग 20% है और जमीन मात्र ढाई प्रतिशत। उन्होंने सीएए, हिजाब, करौली, गोरखपुर और खरगोन की घटना का हवाला देते हुए कहा कि देश में कुछ लोग अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। यह संयोग नहीं, प्रयोग है। उन्होंने कहा कि मुझे मुस्लिम आबादी से नहीं, बल्कि ऐसी कट्‌टरपंथी सोच से नफरत है, जो 1947 की आजादी के बाद देश को बांट रही है। हिंदुस्तान को गली-मोहल्ला में नहीं बंटने देंगे।





देश में अराजकता फैलाने की सोची समझी साजिश है





गिरिराज सिंह ने भारत के बंटवारे का हवाला देते हुए कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। यदि उसी समय सभी लोग चले गए होते तो ना करौली की घटना होती नहीं खरगोन की। देश में अराजकता फैलाने की सोची समझी साजिश है, उन्होंने कहा कि यह सहयोग नहीं प्रयोग है। उन्होंने कहा देश में गजवा ए हिंद बनाने की साजिश की जा रही है। मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का सख्ती से पालन हो रहा है। खरगोन हिंसा में दंगाइयों ने एसपी को उस समय गोली मारी, तब वे लॉ एंड आर्डर संभाल रहे थे।





मोदी के कार्यों को सबके विकास के साथ जोड़ा





गिरिराज सिंह देश के आकांक्षा जिलों के भ्रमण के दौरान आज खंडवा आए थे। दोपहर में समीक्षा बैठक के बाद बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने 60 साल के विकास कार्यों की तुलना मोदी के 7 साल से करते हुए अनेक उदाहरण दिए और विकास के कामों में मोदी के कार्यों को सबके विकास के साथ जोड़ा। 1947 में देश बंट गया, जिनको जाना था, वे चले गए। हम पाकिस्तान तो नहीं जा सकते, लेकिन क्या रामनवमी के जुलूस लिए ओवैसी से पूछेंगे कि कौन सी गली किसके लिए बनी है।





हिंदुस्तान को बंटने नहीं देंगे





गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें रामनवमी का जुलूस निकालने पर दूसरे धर्म के रहने वाले लोगों की गली में नहीं जाने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर भी गलियों का बंटवारा किया जा रहा है। यदि हिंदुस्तान की गलियों में रामनवमीं का जुलूस नहीं निकलेगा तो क्या पाकिस्तान जाकर निकालें?



करौली CAA गिरिराज सिंह Karauli केंद्रीय मंत्री खरगोन Gorakhpur Khargone Giriraj Singh Muslim HIJAB हिजाब हिंदू सीएए गोरखपुर Union minister खंडवा Hindu Khandwa