UP में मंत्री अर्जुनराम और संजय पाठक ने किया जनसंपर्क, BJP के लिए वोट मांगे

author-image
एडिट
New Update
UP में मंत्री अर्जुनराम और संजय पाठक ने किया जनसंपर्क, BJP के लिए वोट मांगे

मथुरा. बीजेपी शासनकाल में ही प्रदेश का चहुमुंखी विकास संभव है। इसलिए बीजेपी प्रत्याशियों को वोट दें। पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर सिर्फ परिवार का विकास किया।  उक्त बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कटनी के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बलदेव विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांव में 4 फरवरी को जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहीं। संजय पाठक ने रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों स्थानों पर संवाद किया। 



सपा को घेरा : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक संजय पाठक ने बलदेव विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद किया। विधायक संजय पाठक ने कहा कि विकास के लिए एक बार फिर पार्टी प्रत्याशी को समर्थन दें। सपा सरकार ने अपने परिवार का ही विकास किया। नौकरी सिर्फ एक समाज के लोगों को मिलती थी। विरोध करने वालों की आवाज को दबा दिया जाता था। 



योगी की तारीफ की : विधायक संजय पाठक ने कहा कि योगी के शासनकाल में गुंडे, बदमाश अपराध करने के पहले कई बार सोचते हैं। पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। विकास के नाम पर ही पार्टी प्रत्याशियों को जिताए। विधायक संजय पाठक ने बलदेव विधानसभा के  स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। देर शाम पाठक बांकेबिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने बीजेपी की जीत का आशीर्वाद मांगा। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के ब्राम्हण समाज ने विधायक संजय पाठक को शॉल श्रीफल  देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ सुरेश भारद्वाज, टीपी सिंह, संजय दीक्षित, मनेंद्र उपाध्याय, अनुज पाठक, शिवम गर्ग, चेतन उपाध्याय, सुमित विजय कुमार, सन्तोष कुमार, रामसिंह सुरेश यादव, वेद प्रकाश और डॉ रवि शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


SANJAY PATHAK BJP Madhya Pradesh उत्तर प्रदेश बीजेपी up विधानसभा चुनाव Uttar Pradesh Assembly Elections अर्जुन राम मेघवाल मध्यप्रदेश यूपी Arjun Ram Meghwal संजय पाठक