MP: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर भाभी को पिलाया, बेहोश होने के बाद किया दुष्कर्म

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
MP: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर भाभी को पिलाया, बेहोश होने के बाद किया दुष्कर्म

मनोज चौबे, ग्वालियर. ग्वालियर में एक बार फिर से देवर भाभी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। यहां पर देवर ने अपनी गर्भवती भाभी को नशीला जूस पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब महिला को होश आया तो उसको अपने साथ कुछ अनहोनी होने का अहसास हुआ। जब इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने अपनी सास और पति से कही तो पति ने कहा कि देवर की कमाई के चलते घर का खर्चा चलता है। ऐसे में इतना तो सहन करना पड़ेगा। इसके बाद देवर की हिम्मत और बढ़ गई। मामला भितरवार के पचौरा गांव का है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि महिला के पति, सास और अन्य परिजनों के खिलाफ आरोपी की मदद करने और दहेज के लिए महिला को परेशान करने का मामला भी दर्ज किया है। 





जून 2018 में हुई थी पीड़िता की शादी



 



बताया जा रहा है कि दतिया जिले के पचोखरा गांव में रहने वाली वर्षा (बदला हुआ नाम) का 20 जून 2018 को भितरवार के पचौरा गांव में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। दो महीने बाद ही महिला गर्भ से हो गई। इसी दौरान महिला की देखभाल के नाम पर देवर ने नशीला जून पिला दिया। जून पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। इसी बीच आरोपी देवर ने महिला के साथ वारदात को अंजाम दे दिया। 





आरोपी की तलाश में की जा रही छापेमारी



 



वहीं पुलिस का कहना कि महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म किया है। जिसका उसके ससुराल वालों ने पक्ष लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही वह पकड़ा जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।



ग्वालियर Datia Madhya Pradesh Gwalior Female देवर पचौरा भितरवार Dewar Bhitarwar दुष्कर्म Pachaura rape मध्यप्रदेश महिला दतिया