लव मैरिज से नाराज सास ने बहू और दुधमुंहे बच्चे पर पेट्रोल फेंक कर लगा दी आग ,सास गिरफ्तार

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
लव मैरिज से नाराज सास ने बहू और दुधमुंहे बच्चे पर पेट्रोल फेंक कर लगा दी आग ,सास गिरफ्तार

GWALIOR.ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक अमानवीय मामला सामने आया है। इसमें एक सास पर आरोप है कि हर खर्च के लिए कुछ पैसे मांगने पहुँची बहू और उसके दुधमुंहे दो महीने के बच्चे को उसने  जला दिया। जलती हुई बहू अपने बच्चे को गोद में लेकर भागी। ससुराल वाले उसे लेकर अस्पताल तक पहुंचे लेकिन बाद में उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।  महिला नब्बे फीसदी झुलस चुकी है और उसकी हालत चिंताजनक है। 



प्रेम विवाह से नाराज थी सास 



एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया करिश्मा शिवहरे  ने 2 साल पहले वासु शिवहरे से लव मैरिज की थी।  दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। ससुराल वालों की भी नाराजगी की वजह से करिश्मा को उसका पति ससुराल के घर के करीब ही किराए से मकान लेकर रह रहा था। दो महीने पहले करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद वासु ने घर पर पैसे देने बंद कर दिए। वह ठीक से बेटे का पालन-पोषण नहीं कर पा रही है। 



पैसे मांगने पहुँची थी बहू 



पैसे के लिए बहुत परेशान करिश्मा गुरुवार शाम अपनी सास नजनी शिवहरे के पास मदद की आस लेकर पहुंची थी कि पोते को देखकर उनका दिल पसीज जाएगा। जब उसने खर्च के लिए रुपए मांगे तो सास नाराज हो गई। और मां बेटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें दोनों झुलस गए। वह बच्चे की जान बचाने के लिए जलती हुई भागी लेकिन ज्यादा जलने पर वह निढाल होकर गिर गयी तो गंभीर अवस्था में उन्हें जेएच में भर्ती कराया गया है।



सास को किया गिरफ्तार



एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए इस मामले में आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है और पति की तलाश की जा रही है।


ग्वालियर पुलिस निर्दयी सास का शर्मनाक कारनामा Gwalior Police क्राइम ग्वालियर ग्वालियर में सास ने बहू को जलाया shameful act of ruthless mother-in-law Crime Gwalior Mother-in-law burnt daughter-in-law in Gwalior