इंदौर में सोना तस्करी के आरोप में मुंबई का व्यापारी गिरफ्तार, 7 किलो सोना पकड़ाया था

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
इंदौर में सोना तस्करी के आरोप में मुंबई का व्यापारी गिरफ्तार, 7 किलो सोना पकड़ाया था

संजय गुप्ता,INDORE.डायरेक्टरेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने इंदौर में सोना तस्करी के मामले में मुंबई के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। 30 अगस्त को डीआरआई ने राजेंद्र नगर के पास एबी रोड पर एक कार से तस्करी का सोना बरामद किया था। कुल आठ सोने के बिस्कुट कार में बनाई खास खाली जगह से बरामद हुए थे। इनका कुल वजन 7 किलो 100 ग्राम है। 



विदेशी सोना तस्करी के जरिए लाया गया था भारत 



दुबई और स्विट्जलैंड की रिफाइनरी का यह विदेशी सोना तस्करी के जरिए भारत लाया गया था। सफेद कार में दो व्यक्ति मुंबई से इंदौर सोने की डिलीवरी देने आ रहे थे। रास्ते में इनकों पकड़ा गया। तस्करी कर सोना ला रहे दोनों व्यक्तियों को पकड़ने के बाद डीआरआइ ने पूछताछ की। उन्होंने मुंबई के व्यापारी का नाम कबूला। डीआरआइ ने दोनों आरोपितों की निशानदेही पर मुंबई के व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद किए गए सोने का कीमत 3.72 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 



मुंबई से की जाती है सोने की डिलीवरी की तस्करी 



बताया जा रहा है कि विदेशी सोना देश के अलग-अलग एयरपोर्ट से तस्करी कर मुंबई भेजा जा रहा है। वहां से देशभर के बाजारों में इसे खपाया जाता है। मुंबई से तस्करी के सोने की डिलीवरी की जाती है। दरअसल विदेशी सोने पर टैक्स और ड्यूटी चोरी करने के बाद प्रति 10 ग्राम कम से कम 10 हजार रुपए लागत कम आती है। 99.99 प्रतिशत शुद्दता के इस सोने में स्थानीय ज्वैलर्स मिलावट कर इसे और मुनाफे का सौदा बना लेते हैं। इसलिए कानून तोड़कर बड़े पैमाने पर विदेश से तस्करी का सोना मंगवाया जा रहा है। डीआरआई इंदौर अब तक इस साल कुल आठ किलो विदेशी सोना बरामद कर चुका है।




 


मुंबई का व्यापारी  गिरफ्तार इंदौर में सोना तस्करी का आरोपी  गिरफ्तार gold recovered from car Mumbai businessman arrested Gold smuggling accused arrested in Indore कार से किया था सोना बरामद
Advertisment