/sootr/media/post_banners/dd6b1dc5a11f4a73cf52f9f1201dbb2db5200623475962998084a99b6fa531e2.jpeg)
Indore. नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर प्रत्याशी सामने आते ही चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। जोश में आकर इंदौर नगर निगम का एक कर्मचारी भी चुनाव प्रचार में जुट गया जो बाद में उसे भारी पड़ गया। शिकायत शाखा के प्रभारी और अपर कलेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि नगर निगम के उद्यान विभाग के एक कर्मचारी के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी कि वो किसी पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल हो रहा है। शिकायत सही पाए जाने पर कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
ड्यूटी से बचने के लिए नहीं दिया अपना नाम
पंचायत उपसचिव रोजगार सहायक ने कर्मचारियों की जो सूची भेजी थी उसमें डयूटी से बचने के लिए कर्मचारी ने खुद का नाम नहीं दिया था। इसकी शिकायत सही पाए जाने पर कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक शिकायत पुलिस विभाग की भी मिली थी जिसका निराकरण कर दिया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव के तहत अब तक जिले में 11 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 10 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।