MP नगर पालिका रिजल्ट : लहार में बीजेपी, दतिया में कांग्रेस और वारासिवनी में दोनों साफ; जानें अपने शहर की स्थिति

author-image
Praveen Sharma
एडिट
New Update
MP नगर पालिका रिजल्ट : लहार में बीजेपी, दतिया में कांग्रेस और वारासिवनी में दोनों साफ; जानें अपने शहर की स्थिति

Bhopal. नगरीय निकाय चुनावों का पहला चरण बीजेपी के लिए खुशी का पैगाम लेकर आया है। प्रदेश की 36 नगर पालिकाओं में से 27 शहरों के मतदाताओं ने अपनी नगर सरकार के लिए बीजेपी पर भरोसा ​जताया है। बीजेपी के अधिकांश दिग्गज अपने-अपने प्रभाव क्षेत्रों में नगर सरकार बनवाने में सफल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका पर एक छत्र कब्जा जमाया है। बीजेपी यहां खाता भी नहीं खोल सकी। पार्षदों की जीत के साथ ही बीजेपी की नगर सरकार बनना तय हो गई है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया में बीजेपी को एक तरफा जीत मिली है तो मंदसौर, दमोह, शाजापुर, बैतूल, हरदा, राजगढ़, ब्यावरा, शाजापुर, विदिशा, पन्ना, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, अंबाह में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। जबकि उमरिया, लहार, इटारसी, पोरसा में कांग्रेस के खाते में गई हैं।





लहार में भाजपा का नहीं खुला खाता, वारासिवनी में निर्दलीय हीरो





पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राजगढ़ और ब्यावरा की नगर पालिका में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने लहार में अपना प्रभाव दिखाया है। लहार नगर पालिका में भाजपा खाता भी नहीं खोल सकी। नगर पालिका के सभी 12 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत मिली है। इसके विपरीत गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाली दतिया में यही​ कांग्रेस की हुई। यहां के 36 वार्डो में से 32 में बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया है। बालाघाट की वारासिवनी में भी कांग्रेस यही हाल रहा और वह खाता भी नहीं खोल सकी। यहां 10 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। 5 में भाजपा जीती है। अब निर्दलीय ही यहां का भविष्य तय करेंगे।





आप ने नगर सरकार में ली एंट्री, शाजापुर में जीती बीजेपी





आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में नगर निगम के साथ ही नगर पालिकाओं में भी अपनी धमक सुनाई है। शाजापुर के वार्ड 27 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीप कलेशरिया चुनाव जीत गए हैं। यहां के  एक वार्ड में निर्दलीय और 1 वार्ड में एसडीपीआई के प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है। शाजापुर के अलावा मुरैना की पोरसा व डबरा नगर पालिका में भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दम दिखा रहे है।





दमोह में सिद्धार्थ मलैया ने दिखाई ताकत





दमोह उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी के निशाने पर आए पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ ने भी इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाई है। बीजेपी से निलंबन के बाद इस्तीफा दे चुके सिद्धार्थ ने निकाय चुनाव में नगर पालिका चुनाव में अपनी पैनल टीएसएम के प्रत्याशी खड़े किए थे। पैनल के 5 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। प्रदेश की हरदा नगर पालिका में 22 वार्डों में 14 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। पन्ना में भाजपा के 19 उम्मीदवार जीत चुके हैं। यहां कांग्रेस को सिर्फ 6 वार्डों में जीत मिली है। विदिशा में भाजपा के 16 उम्मीदवार और कांग्रेस के 5 उम्मीदवार जीते हैं। जबलपुर के सिहोरा में 18 वार्डों में 9 में भाजपा, 7 में कांग्रेस और 2 निर्दलीय के खाते में आई है।





कहां किसकी नगर पालिका





शाजापुर





बीजेपी - वार्ड 1 कमलाबाई पीरूलाल, 3 महेश कुशवाह, 4 प्रेम जैन, 9 पूनम चिनेश जैन,11 कौशल कसेरा, 14 विक्रम कुशवाह,16 दुष्यंत सोनी, 19 ओम उमठ, 20 संतोष जोशी, 21 आरती लाला शर्मा, 22 लक्ष्मी अजय चंदेल, 23 प्रेम यादव, 24 कीर्ति प्रशांत चौहान, 25 माया सुनील पेंटर, 26 कविता जगदीश विश्वकर्मा, 28 मुकेश दुबे एवं वार्ड 29 दिनेश सौराष्ट्रीय । 





कांग्रेस - वार्ड 5 शोएब मेव, 6 अफरोज बी शमी उल्ला, 7 शहीदा बी अशफाक, 8 अजीज मंसूरी, 10 रूबी सलमान शेख, 13 भावना नीरज वैष्णव, 15 भावना सत्या वात्रे, 17 कायनात रईस पठान, 18 माया कैलाश गवली। 



निर्दलीय - 02 भुवनेश्वरी सतीश राठौर, 12 शमी हमीद चाचा। 





आप - 27 दीप कलेशरिया





 दमोह 



कांग्रेस - सिविल 1रमेश राठौर, सिविल 2 शैलेन्द्र सिंह, सिविल 5 राजू बगीरा, सिविल 6 विक्रम सिंह, सिविल 7 मिक्की चंदेल, सिविल 8 अमर सिंह, सिविल 9 राशु चौहान, मगंज 6 पप्पू कसौटियां, नया बाजार 2 दाऊद सौदागर, पुराना बाजार 2 वीरू राय, फुटेरा वार्ड 1 राजा रौतेला, फुटेरा वार्ड 5जीशान खान, बजरिया 1 अफजल खान, बजरिया 2 रफीक खान, फुटेरा वार्ड 3 कासिम खान, बजरिया 4 गोपाल मास्टर, बजरिया 5 हेमराज। 



 



बीजेपी - सिविल 3 विजय जैन, सिविल 4 बाबा जैन, सिविल 10 गोपाल ठाकुर, मगंज1अमित त्यागी, मगंज 2 विक्की गुप्ता, मगंज 3 बालकृष्ण यादव, मगंज 4 संजय पटेल, नया बाजार 5 गणेश जाटव, फुटेरा वार्ड 2 मनीष शर्मा, फुटेरा वार्ड 4 नंदू सिंह, बजरिया 3 धीरज घारू, बजरिया 6 रघु श्रीवास्तव, बजरिया 7 कविता राय, धरमपुरा यशपाल ठाकुर।  





निर्दलीय—-मगंज 5 कृष्णा तिवारी , बजरिया 8 रानी बाल्मीकि इकबाल।





टीएसएम - नया बाजार 1 कपिल सोनी, नया बाजार 3  सुहाना टोनी रॉय, पुराना बाजार 1 विक्की सेन, असाटी वार्ड 1 पप्पू मलाई, असाटी बार्ड 2 मोनू राजपूत। 



बसपा - नया बाजार 4 हरिशंकर। 







मंदसौर पर बीेजपी का कब्जा, 29 वार्ड जीते 





बीजेपी — 1 वार्ड नम्रता चावला, 3 रमा देवी गुर्जर, 4 वार्ड सत्यनारायण भांभी, 5 आशीष गौड़, 6 निर्मला नरेश चंदवानी, 9 वार्ड निलेश जैन, 10 वार्ड ईश्वर सिंह चौहान, 11 वार्ड राम कोटवानी, 12 वार्ड सुनीता भावसार, 13 वार्ड प्रमिला गोयल, 15 वार्ड शाहिद मेव, 16 पिंकी विनय दुनेला,  17 रमेश ग्वाला, 18 शांति फरक्या, 21 सुनीता गुजरिया, 22 कोशल्या बंधवार, 23 रेखा राजेश सोनी, 24 खेरून बि पटेल, 29 दीपमाला मकवाना, 30 बब्बन यूसुफ गौरी, 31 माया भावसार, 32 भावना पमनानी, 33 कमलेश सिसोदिया, 35 प्रतिभा भैरवा, 36 गोरधन कावरलाल, 37 दीपक गाजवा, 38 गरिमा भाटी, 39 भारती पाटीदार, 40 मंजू मालवीय। 





कांग्रेस — वार्ड 2 पिंकी कमलेश सोनी, 7 तरुण शर्मा, 8 प्रीतम पंचोली, 14 नगमा नियाज़ शेख, 25 रफत पयामी, 26 संगीता गोस्वामी, 27 साबिर हुसैन, 28 कमरुनिशा सोहना।  





निर्दलीय — वार्ड 19 सुनील बंसल, 20 दिव्या अनूप माहेश्वरी, एवं 34 शराफत शेख।





नगर पालिका पन्ना





बीजेपी : वार्ड क्रमांक 1 उमा राम अवतार पाठक निर्विरोध, 5 आशा गुप्ता, 6 शैलेश प्रताप साहू, 7 राखी अल्पेश शर्मा, 8 सीमा बाल्मिक, 9 राजकुमारी विष्णु लोधी, 10 सुशीला अरविंद महाजन, 12 कीर्ति अंकुर त्रिवेदी, 13 कविता चाणक्य रैकवार, 15 संगीता दिलीप राय, 16 आशा विनोद जड़िया, 17 ज्योति रवि पांडे, 19 मीना पांडे निर्विरोध, 20 कल्पना बबलू यादव, 21 योगेंद्र प्रताप सिंह, 22 सुनैना बृजेंद्र सिंह बुंदेला, 23 पुष्पा यादव, 27 अप्पू मजूमदार, 28 घनश्याम अहिरवार।





कांग्रेस:  वार्ड क्रमांक 2 वेद प्रकाश रैकवार, 3 शांति नत्थू सेन, 4 पार्वती जाटव, 11 रेहान मोहम्मद, 14 वैभव थापक, 18 मम्मो अनवर खान।





निर्दलीय :वार्ड क्रमांक 24 महेश प्रतापगढ़ गोंड, 25 माधवी कुशवाहा, 26 अरविंद छोटे कुशवाहा। 



 



CONGRESS कांग्रेस BJP बीजेपी Election results दतिया municipality नगर पालिका lahar लहार चुनाव परिणाम आप की एंट्री मलैया ने दिखाई ताकत AAP's entry Malaiya showed strength Datia