Mandsaur : पशुपतिनाथ मंदिर में शेख जफर ने बदला धर्म, नया नाम चैतन्य सिंह राजपूत

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
Mandsaur : पशुपतिनाथ मंदिर में शेख जफर ने बदला धर्म, नया नाम चैतन्य सिंह राजपूत

Mandsaur. मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में एक मुस्लिम शख्स ने धर्म परिवर्तन किया। शेख जफर कुरेशी ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। मुंबई से आए महामंडलेश्वर चिदंबरानंद सरस्वती ने शेख जफर कुरेशी को विधि-विधान से हिंदू धर्म में प्रवेश कराया। शेख जफर कुरेशी का नया नाम चैतन्य सिंह राजपूत रखा गया है। हिंदू धर्म की दीक्षा के दौरान बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




— TheSootr (@TheSootr) May 27, 2022



'अधूरा-सा लगता था, आज शांति का अनुभव'



शेख जफर कुरेशी का कहना है कि बचपन से ही उनका झुकाव हिंदू धर्म की ओर था। उन्होंने हिंदू धर्म की लड़की से शादी इसलिए की थी कि उन्हें पूजा-पाठ करने से न रोके। उन्हें डर था कि अगर वे मुस्लिम लड़की से शादी करेंगे तो वो उन्हें पूजा-पाठ करने से रोकेगी। शेख जफर का कहना है कि वे खुद को अधूरा महसूस करते थे। आज हिंदू धर्म अपनाने के बाद पूर्णता का अनुभव कर रहे हैं। आज उन्हें शांति का अनुभव हो रहा है।



'पूरे ब्रह्मांड के लोग सनातनी, जो भटक रहे हैं वे भी लौटें'



इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले शेख जफर कुरेशी का कहना है कि इस ब्रह्मांड में जितने भी लोग हैं, सभी सनातनी हैं। सनातनी ही कन्वर्ट होकर इधर-उधर हो गए हैं। शेख जफर ने अपील की है कि जो लोग यहां-वहां भटक रहे हैं वे हिम्मत दिखाएं और सनातन धर्म में वापस लौटें, क्योंकि यहीं पर शांति मिलेगी।



'मेरे घर में मंदिर, परिवार वाले सुलझे हुए, कट्टर ही विरोध करेंगे'



शेख जफर कुरेशी का कहना कि वे शुरुआत से ही सनातन धर्म का पालन कर रहे हैं। परिवार में किसी ने विरोध नहीं किया। उनके परिवार के सभी लोग सुलझे हुए हैं, कोई भी कट्टर विचार नहीं रखता। देश के संविधान के हिसाब से सभी अपनी मर्जी के धर्म में आस्था रखते हैं। जो कट्टर लोग हैं वे ही विरोध करेंगे। समझदार और सुलझे हुए लोग विरोध नहीं करेंगे।



चैतन्य सिंह राजपूत को शुभकामनाएं-यशपाल सिंह सिसोदिया



बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया का कहना है कि शेख जफर कुरेशी आज से चैतन्य सिंह राजपूत हो गए हैं। मुंबई से आए महामंडलेश्वर चिदंबरानंद सरस्वती ने उन्हें ये नाम दिया है। यशपाल सिंह सिसोदिया ने चैतन्य सिंह राजपूत को शुभकामनाएं दी हैं।

 


Mahamandaleshwar Chidambaranand Saraswati Chaitanya Singh Rajput मंदसौर MP News Religion change मध्यप्रदेश की खबरें Mandsaur MP Sheikh Zafar Qureshi Muslim adopted Hinduism बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया महामंडलेश्वर चिदंबरानंद सरस्वती चैतन्य सिंह राजपूत मध्यप्रदेश शेख जफर कुरेशी BJP MLA Yashpal Singh Sisodia धर्म परिवर्तन