BJP की बैठक में नॉन परफॉर्मर नेताओं को फटकार, मोर्चा पदाधिकारियों पर भड़के मुरली

author-image
एडिट
New Update
BJP की बैठक में नॉन परफॉर्मर नेताओं को फटकार, मोर्चा पदाधिकारियों पर भड़के मुरली

Bhopal. बीजेपी दफ्तर में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने मोर्चाप्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जमकर फटकारा। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। मुरलीधर ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को फटकार लगाते हुए कहा कि काम नहीं कर सकते तो हट जाओ। मुरलीधर बोले मजाक बना रखा है सुबह कार्यकारिणी घोषित करते हैं शाम को भंग हो जाती है। चुनाव नजदीक आ गए हैं, आप लोग अभी तक अपना संगठन तैयार नहीं कर पाए। उन्होंने जून से पहले प्रदेश से लेकर जिलों और मंडल तक सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ की टीम पूरी करने की हिदायत दी। महिला और युवा मोर्चा कई जिलों में अब तक कार्यकारिणी नहीं बना पाए हैं। युवा मोर्चा ने छिंदवाड़ा और दतिया में कार्यकारिणी बनाने के बाद युवा मोर्चा ने कार्यकारिणी भंग कर दी थी।





दिखाओ मत,हमारी नजर में सब है





मुरलीधर ने कहा कि किसी को अपनी परफॉर्मेंस दिखाने की जरुरत नहीं है। हमारी नजर में सब है। मुरलीधर ने कहा कि हम सबका आंकलन कर रहे हैं। जो काम करेगा उसे उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। बीजेपी में जो विधायक नहीं होता वो तक मुख्यमंत्री बन जाता है। इसलिए मिलने की चिंता मत करो। मुरलीधर ने कार्यकर्ताओं को दस फीसदी वोट बैंक बढ़ाने का टारगेट दिया।





आदिवासियों के हर वर्ग को जोड़ो  





मुरलीधर राव ने कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठों का ये दायित्व है कि वे अपने अंतर्गत आने वाले सभी समाजों के पास जाएं और उनको पार्टी के बैनर तले लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जनजातियों के हर तबके को पार्टी में शामिल होना चाहिए। महिला मोर्चा प्रोफेशनल, व्यापारी, घरेलू सभी तरह की महिलाओं को अपने में शामिल करे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने का काम कार्य्कर्ताओं से बेहतर कोई नहीं कर सकता। जनता को ये बताएं कि हमने उनके लिए क्या किया है, क्या नहीं किया है,इसके बारे में उनसे सुझाव लें। कार्यकर्ता सरकार की कमियों को भी हमें बताएं ताकि उनको दूर किया जा सके।



BJP बीजेपी VD Sharma वीडी शर्मा SHIVRAJ SINGH शिवराज सिंह बैठक नेता leaders non-performer murlidhar नॉन परफॉर्मर मुरलीधर