गांधी जयंती पर मध्य प्रदेश बढ़ाएगा नशामुक्ति की ओर पहला कदम, उमा भारती निकालेंगी शराबबंदी के समर्थन में मार्च

author-image
Arun Dixit
एडिट
New Update
गांधी जयंती पर मध्य प्रदेश बढ़ाएगा नशामुक्ति की ओर पहला कदम, उमा भारती निकालेंगी शराबबंदी के समर्थन में मार्च

BHOPAL. बापू की जयंती पर मध्यप्रदेश सरकार नशामुक्त प्रदेश बनाने की तरफ पहला कदम बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांधी जयंती 2 अक्टूबर से प्रदेश में शुरू होने वाले नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर दोपहर 12.30 बजे शुरु होगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र खटीक, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव, श्रीराम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश पटेल दाजी, देव संस्कृत विश्वविद्यालय गायत्री परिवार के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या खासतौर पर मौजूद रहेंगे। 



युवाओं को दिलाई जाएगी नशा न करने की शपथ



सामाजिक न्याय के इस अभियान के तहत नशे के खिलाफ पूरे समाज को जागरूक करने और खासतौर पर युवा वर्ग को नशीले पदार्थों की बुरे परिणाम बताने के लिए प्रदेश के हर गांव और शहर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में नशामुक्त हो चुके लोगों के अनुभव साझा किए जाएंगे साथ ही नशे की तरफ जा रहे युवाओं के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी जाएगी। अभियान में नशामुक्ति कैंप लगाए जाएंगे और नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 की सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।



अभियान में शामिल होंगे सेलीब्रिटी



अभियान में धर्मगुरूओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं समेत सेलीब्रिटीज का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान में स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रमों के साथ वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। सभी जिलों में नशामुक्ति अभियान के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।



उमा भारती निकालेंगी मार्च



प्रदेश पूर्ण शराबबंदी का अभियान चला रहीं उमा भारती इस दिन भोपाल में महिलाओं के साथ मार्च निकालेंगी। वे सबसे पहले कफ्र्यू वाली माता के दरबार में मत्था टेकेंगी और वहां से महिलाओं के जत्थे के साथ मिंटो हाल में स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करेंगी। गांधी प्रतिमा के पास ये रैली समाप्त होगी और यहां पर शराबबंदी का संकल्प लिया जाएगा। इसके बाद उमा भारती लाल परेड मैदान पर आयोजित सरकार के नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगी।


शराबबंदी का अभियान मध्यप्रदेश की राजनीति में शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती गांधी जयंती एमपी में होगा नशामुक्ति कार्यक्रम मध्य प्रदेश में नशामुक्ति campaign for prohibition of alcohol Shivraj Singh Chouhan and Uma Bharti in Madhya Pradesh politics Gandhi Jayanti will be de-addiction program in MP Drug de-addiction in Madhya Pradesh