जबलपुर में हो रहे कल्चुरी कालीन त्रिपुर सुंदरी मां के ऑनलाइन दर्शन, प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट ने किया वेबकास्ट

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
जबलपुर में हो रहे कल्चुरी कालीन त्रिपुर सुंदरी मां के ऑनलाइन दर्शन, प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट ने किया वेबकास्ट

Jabalpur. संस्कारधानी जबलपुर के प्राचीनतम देवी मंदिर में स्थापित त्रिपुर सुंदरी मंदिर और बंगाली देवी के दर्शन अब श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन कर पाऐंगे। जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट एनआईसी ने इन दोनों मंदिरों को ऑनलाइन कर दिया है। लोग दर्शन के साथ-साथ आरती को भी वर्चुअल देख सकते हैं। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो डिमांड आने पर दुर्गा पंडालों और अन्य मंदिरों को भी ऑनलाइन किया जा सकता है। 



जबलपुर में त्रिपुर सुंदरी देवी का खास महत्व है। चंदेल शासनकाल और कल्चुरी शासन काल की यह प्रतिमा राजा कर्ण की कुलदेवी हैं। शहर के भेड़ाघाट के समीप तेवर स्थित इस मंदिर का आजादी के आंदोलन से भी कनेक्शन है। 



कोरोनाकाल में हो चुका था प्रयोग



इससे पहले जबलपुर में ऐसा प्रयोग कोरोनाकाल के दौरान किया गया था। कोरोना कर्फ्यू और अनेक पाबंदियों के बीच आम भक्तों के लिए देवी मंदिरों और पंडालों का वेबकास्ट किया गया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कई ऐसे असहाय और  वृद्ध हैं जो मंदिर तक नहीं जा सकते, उनके लिए खासतौर पर यह प्रयोग किया गया है। 



जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष शुक्ला ने बताया कि इस सुविधा का बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। इन मंदिरों में सुबह और शाम के वक्त आरती के समय दर्शनाभिलाषियों की संख्या ज्यादा रहती है। दोनों मंदिरों के रियल टाइम दर्शन प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है। 


प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट ने किया वेबकास्ट जबलपुर में हो रहे कल्चुरीकालीन त्रिपुर सुंदरी मां के ऑनलाइन दर्शन महाकाल के बाद त्रिपुर सुंदरी के ऑनलाइन दर्शन official website of administration did webcast online darshan of Tripura Sundari mother in Jabalpur Online darshan of Tripura Sundari after Mahakal जबलपुर न्यूज Jabalpur News
Advertisment