/sootr/media/post_banners/03bc98935781ee3490827fb0a5e4a4f2ceffe7116ed8969482857dbb3a8dfca6.png)
राजगढ़. यहां ऑनलाइन गेम (Online Game) ने युवक की जिंदगी छीन ली। 30 साल के विनोद दांगी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। विनोद ऑनलाइन गेम तीन पत्ती खेलता था। इसमें वह 10 लाख रुपए हार (10 Lakh Lost) गया था। ये पैसे उसने कर्ज लिए थे। इसी की वजह से दबाव में था और एक महीने से गुमसुम रहता था।घटना 31 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे ब्यावरा के पास पडोनिया गांव की है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
पैसे उधार लिए थे
विनोद को जानने वालों के मुताबिक, वह तीन महीने से मोबाइल पर 3 पत्ती गेम खेल रहा था। उसे लत लग गई थी। 3 बत्ती गेम खेलने के लिए उसने दुकानदारों से रुपए लिए थे। इसी में वह 10 लाख रुपए भी हार चुका था। वह दुकान पर बैठकर दिनभर गेम खेलता था।
पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश
विनोद तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह शादीशुदा था, उसके दो बेटे भी हैं। कुछ दिन पहले भी उसने घर में फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन परिवारवालों की नजर पड़ गई तो उसे बचा लिया गया।
पिता बडे़ किसान, खुद का कॉम्प्लेक्स
विनोद के पिता हेमराज दांगी बड़े किसान हैं। ब्यावरा में भोपाल रोड पर उनका बड़ा कॉम्प्लेक्स है। इसमें 7 से 8 दुकानें हैं। सभी किराए पर हैं। विनोद यह कॉम्प्लेक्स देखता था। यहां वह दिनभर बैठा रहता था। ऑनलाइन गेम खेलने की लत यहीं से पड़ी। गेम में रकम हारता गया और दुकानदारों से लेता गया। तीन महीने में ही उसने 10 लाख रुपए हार गए। इसमें आधा से ज्यादा कर्ज था। TI आदित्य सोनी के मुताबिक, इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। परिवार के बयान लिए जाएंगे।