सरकारी कर्मचारियों के DA में 11% वृद्धि के आदेश जारी,अब ऐसा रहेगा सैलेरी का गणित

author-image
एडिट
New Update
सरकारी कर्मचारियों के DA में 11% वृद्धि के आदेश जारी,अब ऐसा रहेगा सैलेरी का गणित

भोपाल. प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11% की बढ़ोतरी की गई है। इसका आदेश वित्त विभाग ने जारी किया है। आदेश के मुताबिक, बढ़ा हुआ डीए 1 अप्रैल से मिलेगा। इसका फायदा राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को होगा। अभी तक कर्मचारियों को 20% महंगाई भत्ता मिलता था, जो अब बढ़कर 31% मिलेगा। पिछले दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर इसका ऐलान किया था, जिसका आज यानी 21 मार्च को आदेश जारी हुआ। 




— TheSootr (@TheSootr) March 21, 2022



इन्हें मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में वृद्धि कर रिटर्न गिफ्ट दिया। इस वृद्धि से प्रदेश में अलग-अलग ग्रेड पे के अनुसार वेतन में वृद्धि होगी। इससे करीब 8 लाख नियमित और संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को लाभ होगी। सरकार के निर्णय पर 57 कर्मचारी संगठनों ने पिछले दिनों शिवराज का सम्मान भी किया था।  



इस प्रकार होगा लाभ का गणित: 1300 ग्रेड पे में न्यूनतम वेतन 15 हजार 500 रुपए वेतन पर अभी 20 प्रतिशत यानी 3100 रुपए महंगाई भत्ता दिया जाता है। इससे कुल वेतन 18 हजार 600 रुपए हो जाता है। 1 अप्रैल से डीए 31 प्रतिशत होगा। यानी 4805 रुपए महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे वेतन 20 हजार 305 रुपए मिलने लगेगा। कुल 1705 रुपए की वृद्धि होगी। वहीं, 10 हजार ग्रेड पे में अधिकतम वेतन 2 लाख 14 हजार 700 रुपए में अभी 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता 42 हजार 940 रुपए दिया जाता है। यानी 2 लाख 57 हजार 640 रुपए वेतन मिल रहा है। अब 1 अप्रैल से 31 प्रतिशत डीए बढ़ने से 66 हजार 557 रुपए बढ़ जाएंगे। जिसके बाद वेतन 2 लाख 81 हजार 257 रुपए मिलेगा। कुल 23 हजार 617 रुपए की वृद्धि होगी। 

 


Madhya Pradesh सरकारी कर्मचारियों government employees MP महंगाई भत्ता Dearness Allowance एमपी शिवराज सिंह चौहान वित्त विभाग मध्यप्रदेश डीए DA Finance department SHIVRAJ SINGH CHOUHAN