Panna: टाइगर रिजर्व में गूंजी नन्ही दहाड़, बाघिन पी-141 ने दो शावकों जन्म दिया

author-image
Arun Singh
एडिट
New Update
Panna: टाइगर रिजर्व में गूंजी नन्ही दहाड़, बाघिन पी-141 ने दो शावकों जन्म दिया

Panna. मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से आज एक खुशखबरी मिली है। यहां की बाघिन पी-141 ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। शावकों के साथ बाघिन की तस्वीर पार्क भ्रमण में आए पर्यटक ने ली है। क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा ने द सूत्र को बताया कि बाघिन पी-141 ने अपने तीसरे लिटर में 2 शावकों को जन्म दिया है। शावकों की पहली फोटो 12 जून को पन्ना टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर आए पर्यटक कुमार अमित द्वारा खींची गई, जिसे उन्होंने पार्क प्रबंधन के साथ साझा की है। 



दो-तीन महीनें के हैं शावक 



क्षेत्र संचालक पन्ना शर्मा ने बताया कि शावकों की उम्र 2 से 3 माह की प्रतीत होती है। बाघिन व उसके दोनों शावक स्वस्थ हैं। इसके पूर्व बाघिन पी-141 द्वारा अपने पहले लिटर मार्च 2018 और दूसरे लिटर जून 2020 में भी दो-दो शावकों को जन्म दिया था।



एक हफ्ते बाद लौटी खुशियां 



हफ्ते भर पहले दो बाघों की मौत के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व में मातम छा गया था।  9 जून की सुबह पन्ना-कटनी मार्ग पर सड़क के किनारे नर बाघ पी-111 का संदिग्ध हालत में शव मिलता था।  कुछ ही घंटे बाद अकोला बफर क्षेत्र से 9 माह  केशावक के मरने की खबर मिली थी।


गूंजी नन्हीं दहाड़ tigress P-141 Panna Tiger Safari two cubs टाइगर रिजर्व Tiger Reserve पन्ना टाइगर रिजर्व Panna News खुशखबरी दो शावक बाघिन पी-141