Sidhi: छत्तीसगढ़ के हाथियों को काबू करने गांव-गांव पहुंचे PCCF

author-image
Brijesh Pathak
एडिट
New Update
Sidhi: छत्तीसगढ़ के हाथियों को काबू करने गांव-गांव पहुंचे PCCF

Sidhi. छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में हाथियों का आतंक फैला हुआ है। इस कारण कई आदिवासी हाथियों का शिकार बने हैं। इसके रोकथाम की कवायद की जा रही है। इन दिनों सीधी जिले के पोंडी में हाथियों ने अपना ठिकाना बना रखा है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए  संजय टाइगर रिजर्व के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) जसवीर सिंह चौहान तीन दिवसीय दौरे पर सीधी पहुंचे हैं। 



पोंडी रेंज में आतंकी हाथियों का ठिकाना



प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी हाथियों के आतंक से आदिवासी परिवार को कैसे बचाया जाय इस पर अध्ययन कर रहे हैं। इसके लिए विभाग  के अधिकारियों और ग्रामीण जनों से भी चर्चा किया है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ऐसे एरिया को भी चिन्हित किया जाएगा जहां से हाथियों का आना-जाना बना रहता है  इतना ही नहीं वह किस एरिया में जंगल से निकलकर उत्पात मचाते हैं  इस पर भी नजर होगी। यहां बसे आदिवासी परिवार को कैसे सुरक्षित किया जा सके इस पर कोई ठोस तरीका ढूंढा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथियों का झुंड कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के जंगलों से निकलकर पहुंच रहा है। इस दौरान कई आदिवासियों के घरों को निशाना बनाया है। ऐसे में कुछ की गृहस्थी नहीं बची और कुछ को जान भी गंवाना पड़ा है। दरअसल पोड़ी रेंज में हाथियों ने ठिकाना बना लिया है। अब तो इनकी संख्या भी 9 हो गई है। 



क्या विस्थापित की जाएंगी बस्तियां 



आदिवासी परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना है तो वही समस्या का समाधान कैसे होगा इसकी भी चर्चा की है। दुबरी, पोड़ी और कुसमी के बसाहट को घूम कर भौगोलिक दृश्य को भी देखा है। टाइगर रिजर्व में लगातार बढ़ रही बाघों की संख्या और जंगली जानवरों को लेकर भी जाना।  प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी को अपने बीच पाकर यहां के आदिवासी परिवार बेहद खुश देखे जा रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इनके विकास में अब तक जो कमी है उसे जल्द पूरा किया जा सकेगा। विस्थापन को लेकर भी चर्चा की गई है।



मध्य प्रदेश के पांच जिले प्रभावित 



छत्तीसगढ़ प्रांत से सटे मध्यप्रदेश के पांच जिलों में हाथियों का आतंक है। इसमें सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी प्रभावित हैं। इन जिलों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। 



22 फरवरी 2022 : पोड़ी खैरी गांव में हाथियों के आतंक ने तबाही मचा दी है। हाथियों ने 3 लोगों को कुचल कर मार डाला है। 



19 मई 2022 : जयसिंहनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठीगढ़ के ग्राम नंदना में एक महिला की हाथियों द्वारा कुचलकर हुई मौत। 



5 अप्रैल 2022 : जयसिंह नगर के ग्राम चितराव में पति-पत्नी की मौत, ग्राम बांसा में पति-पत्नी एवं एक अन्य महिला को हाथियों ने कुचला था। 



02 अप्रैल 2020: अनूपपुर में खेतों में काम कर रहे तीन मजदूरों को हाथियों ने कुचलकर मार दिया । 



02 सितंबर 2020 : अनूपपुर में ही एक व्यक्ति को हाथियों ने मौत के घाट उतारा।


Mp latest news hindi C'garh Elephants सीधी Sanjay Tiger Reserve संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र जसवीर सिंह चौहान प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) गांव-गांव आतंकी हाथियों Sidhi Zila PCCF reached control the terror village to village