मोदी के मन में MP की सुपर मॉम: PM ने कहा- लोगों को लगा जैसे कोई अपना चला गया

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
मोदी के मन में MP की सुपर मॉम: PM ने कहा- लोगों को लगा जैसे कोई अपना चला गया

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की ‘कॉलर वाली बाघिन’ यानी ‘सुपर मॉम’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी भावुक कर दिया। मोदी ने 30 जनवरी को मन की बात में कॉलर वाली बाघिन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाघिन की मृत्यु ने लोगों को इतना भावुक कर दिया, जैसे उनका कोई अपना दुनिया छोड़ गया हो। इसका अंतिम संस्कार (Last Rites) भी किया गया। दुनिया में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति प्यार के लिए भारतीयों के प्यार की तारीफ की जा रही है। इस बाघिन ने 29 शावकों (Cubs) को जन्म दिया था। भारतीय हर चेतन जीव से संबंध बना लेता है। 



एक थी बाघिन: मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में कॉलर वाली बाघिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उसके नाम सबसे ज्यादा संख्या में प्रसव और शावकों के जन्म का रिकॉर्ड भी है। सितंबर 2005 में जन्मी इन बाघिन ने 8 बार में 29 शावकों को जन्म दिया था। उसके नाम पर एक साथ पांच बच्चों को जन्म देने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।



पेंच टाइगर रिजर्व की इस ‘सुपर टाइग्रेस मॉम’ यानी मादा बाघ की पिछले दिनों मौत हो गई थी। उसे नम आंखों से विदाई दी गई। करीब साढ़े सोलह साल की यह बाघिन तीन-चार दिन से बीमार चल रही थी। इसे T-15 नाम से भी जाना जाता था। बाघ मुन्ना के बाद सबसे ज्यादा उम्र का रिकॉर्ड भी इसी बाघिन के नाम दर्ज था। 



सचिन ने भी दी थी श्रद्धांजलि: सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया था- वाइल्ड लवर्स ही समझ पाएंगे कि यह कितना दिल तोड़ने वाला है। एक जबर्दस्त बाघिन हमेशा के लिए खामोश हो गई। 




— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 17, 2022



कॉलर वाली बाघिन नाम ऐसे पड़ा: पेंच टाइगर रिजर्व में कॉलर वाली बाघिन को 11 मार्च 2008 को बेहोश कर देहरादून के विशेषज्ञों ने रेडियो कॉलर पहनाया था। इसके बाद से पर्यटकों के बीच वह कॉलर वाली बाघिन के नाम से मशहूर हो गई। उसकी मां को टी-7 बाघिन (बड़ी मादा) और पिता को चार्जर के नाम से जाना जाता था।



बेटी बढ़ा रही मां की विरासत: वर्तमान में पाटदेव बाघिन (टी-4) जो कि अपने 5 शावकों के साथ पार्क की शोभा बढ़ा रही है। वह कॉलर वाली बाघिन की ही संतान है और मां की विरासत को आगे बढ़ा रही है।



नेचरोलॉजिस्ट पंकज जायसवाल ने बताया था कि कॉलर वाली बाघिन को टूरिस्ट्स ने 27 जनवरी 2019 को मुंह में अपने बच्चों को दबाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए कैमरे में कैप्चर किया था। इसका यह फोटो दुनियाभर में चर्चित रहा। यह फोटो तकरीबन एक लाख बार रीट्वीट हुआ था।




tigress

कॉलर वाली बाघिन ये फोटो जमकर वायरल हुई थी।





MP Tigress Sachin Tendulkar PM India Pench National Park पेंच राष्ट्रीय उद्यान narendra modi एमपी बाघिन पीएम भारत कॉलर वाली बाघिन नरेंद्र मोदी सचिन तेंदुलकर मन की बात Collared Tigress man ki baat