सहरिया समाज की महिला श्रमिक की मशीन की पंखी में फंसने से दर्दनाक मौत

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
सहरिया समाज की महिला श्रमिक की मशीन  की पंखी में फंसने से दर्दनाक मौत

नवीन मोदी, guna. गुना के शहरी  क्षेत्र के पिपरोदा कला के पास में बन रही सड़क के कार्य मे एक महिला मजदूर की धूल साफ करने वाली ट्रेक्टर कम्प्रेसर मशीन की पंखी की चपेट में आने से गर्दन कटने से मोके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे करीब की बताई जा रही है।



यह है पूरा मामला



इस घटना पर केंट थाना में केस दर्ज किया गया। मृतक महिला का नाम जानकी बाई सहरिया बताया जाता है। जो विननाई खेड़ी गुना की रहने वाली थी। जानकार सूत्र बताते है कि किसी राज  कंस्ट्रक्शन कंपनी का सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। 



पुलिस जांच कर रही



आपको यहां बता दे कि कार्य के दौरान कोई सुपरवाइजर मौजूद नही था ऐसा सूत्र बताते है। मृतक महिला का जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम हुआ। मामले को लेकर केंट थाना को फोन लगाया जिसे नही उठाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पिपरोदा कला Madhya Pradesh Raj Construction Company Vinnai Khedi Women Laborers Piproda Arts गुना राज कंस्ट्रक्शन कंपनी मध्यप्रदेश विननाई खेड़ी guna महिला मजदूर