MP: पंचायत मंत्री के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, भोपाल में हुई 12 संगठनों की बैठक

author-image
एडिट
New Update
MP: पंचायत मंत्री के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, भोपाल में हुई 12 संगठनों की बैठक

भोपाल. पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सोलंकी (mahendra singh solanki) के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का कहना है कि सरकार दमन की रणनीति अपना रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पंचायत मंत्री ने 25 अगस्त को बुलाया

संयुक्त मोर्चे के प्रदेश संयोजक दिनेश शर्मा, सह-संयोजक रोशन परमार ने बताया कि जब तक सरकार कर्मचारियों के किए गए तबादले, निलम्बन, बर्खास्तगी, एफआईआर और वेतन कटौती करने जैसे तानाशाह पूर्ण तरीके से लिए गए फैसले वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री ने 25 अगस्त को बुलाया है तब तक के लिए आंदोलन स्थगित किया जाता है, लेकिन चर्चा में रास्ता नहीं निकला तो प्रदेश भर में जोर-शोर से आंदोलन शुरु किया जाएगा।

बैठक में यह हुए शामिल

मोर्चे के घटक संगठक, सचिव संगठन प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा, रोजगार सचिव संगठन के अध्यक्ष रोशन परमार, एनआरएलएम के प्रदेशाध्यक्ष लीलाधर अहिरवार, डिप्लोमा इंजिनीयर संघ के डी.के. उपाध्याय, मनरेगा अधिकारी/कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय तिवारी, एस.बी.एम. संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुल्हार, कम्प्यूटर आपॅरेटर संघ के अध्यक्ष रितेश देवनाथ, पी.एम.ए.व्हाय.जी. डाटा इंटी ऑपरेटर के प्रदेश विनोद कुशवाह, डी.आर.डी.ए. 

प्रदेश संगठन अध्यक्ष प्रतिनिधि मालती राजपूत, स्वच्छता ग्राही संगठन अध्यक्ष पवन परमार, बी.सी.ए.एम.ए.व्हाय के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मालवीय, पंचायत चौकीदार संघ प्रदेश अध्यक्ष इंदजीत सेन, सहायक विस्तार अधिकार संघ प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि बैठक में सम्मिलित हुए।

प्रदर्शन The sootr news पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सोलंकी mahendra singh solanki